जामनेर (नरेंद्र इंगले):प्रसारमाध्यम लोकतंत्र का ऐसा चौथा स्तंभ है जिसमे सरकार हटाने की क्षमता है , जनमत बनाने का सामर्थ है , इस के साथ हि पुरे विश्व मे इंटरनेट क्रांति से फ़ैल चुके सोशल मिडीया की ताकत को भी लोकतंत्र मे नजरअंदाज नहि किया जा सकता हमारे युवामित्र सोशल मिडीया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करे ऐसा प्रतिपादन नितेश भारद्वाज ने कीया . नंदूरबार की सांसद हिना गावीत के बतौर सहायक काम कर रहे भारद्वाज ने मनोहरसेठ धारीवाल कालेज मे न्यूज पेपर मेकिंग एव समाचार लेखन कौशल्य इस विषय पर आयोजित परिसंवाद मे अपने विचार रखे . कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रिन्सीपल वी वी भास्कर ने कहा कि आने वाले सत्र से कालेज मे ईकायी का स्वतंत्र पाक्षिक शूरु किया जाएगा जिस के लिए छात्र तैय्यारी करे . परिसंवाद मे मोहन सारस्वत , प्रो सी यू कुलकर्नी ने मार्गदर्शन किया . मनोज जंजाल , वर्षा जाधव , अक्षय जाधव , प्रदीप पवार ने मनोगत व्यक्त कीया . प्रो अक्षय घोरपडे ने अखबारो का इतिहास और लोकतंत्र मे उनका महत्व इस विषय पर विस्तार से बात रखी . मंच पर प्रो संजय इंगले , प्रो डी एस पाटील उपस्थित रहे . परिसंवाद कि प्रस्तावना रणधीर जाधव तथा आभार प्रदर्शन आर डी वाघ ने कीया . परिसंवाद मे 40 छात्रो ने हिस्सा लिया .

