नई दिल्ली ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – हाल ही में मेडिकल के लिए आयोजित नीट परीक्षा के परिणाम आने के बाद सबकी निगाहें अब जेईई एडवांस परिणाम पर टिकी हुई थीं. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने जेईई एडवांस परिणाम 2018 (JEE Advanced Result 2018) घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस परिणाम 2018 में प्रणव गोयल ने टॉप किया है। उन्हें कुल 360 में से 337 अंक मिले हैं। जबकि लड़कियों में मिनल परख ने बाज़ी मारी ।
गौरतलब है कि विगत 20 मई को देश के 23 आईआईटी के 11,279 सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था। सीट अलॉकेशन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।
उम्मीदवार अपने अंक रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट http://results.jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।
इन्हें मिली सफलता –
आईआईटी बॉम्बे जोन: ऋषि अग्रवाल, रैंक 8
आईआईटी दिल्ली जोन: साहिल जैन, रैंक 2
आईआईटी गुवाहाटी जोन: प्रशांत कुमार, रैंक 150
आईआईटी कानपुर जोन: आयुष कदम, रैंक 78
आईआईटी खड़गपुर जोन: केवीआर हेमंत कुमार, रैंक 5
आईआईटी मद्रास जोन: मवयूरी सिवा कृष्णमनोहर: रैंक 5
रैंक लिस्ट | रैंक | नाम | शहर |
OPEN (CRL) | 1 | प्रणव गोयल (आईआईटी रुड़की जोन ) | पंचकुला |
OPEN (CRL) | 2 | साहिल जैन | कोटा |
OPEN (CRL) | 3 | कलश गुप्ता | नई दिल्ली |
OPEN (CRL) | 1 (Girls) | मीनल परख (360 में से 318 अंक ) | कोटा |
OBC-NCL | 1 | मवूरी सिवा कृष्णा मनोहर | विजयवाड़ा |
SC | 1 | आयुष कदम | कोटा |
ST | 1 | जटोथ शिवा तरुण | हैदराबाद |
CRL-PWD | 1 | मनन गोयल | पटियाला |
OBC-NCL-PWD | 1 | वीरेंद्र कुमार | जेहनाबाद |
SC-PWD | 1 | रौशन कुमार |
वैशाली |
JEE Advanced 2018 में इस वर्ष लगभग 2.33 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जेईई मेन्स की कट-ऑफ इस वर्ष और नीचे चली गई। CBSE के अनुसार, इस वर्ष कॉमन रैंक 74 रही जो कि 2017 में 81 और 2016 में 100 के मुकाबले कम है। ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की ओर से पहले सीट अलॉटमेंट की घोषणा 27 जून को की जाएगी।