• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जोधपुर राजधराने की राजमाता और पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा कुमारी का निधन

Tez Samachar by Tez Samachar
July 3, 2018
in Featured, देश
0
जोधपुर राजधराने की राजमाता और पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा कुमारी का निधन

जोधपुर (साभार वार्ता)- जोधपुर राजधराने की राजमाता और पूर्व सांसद श्रीमती कृष्णा कुमारी का लम्बी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थी। श्रीमती कृष्णा कुमारी को हृदयघात के बाद तबियत खराब होने के बाद रात को ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात डेढ़ बजे उनका निधन हो गया।

वह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गयी है। पूर्व राजमाता के निधन की सूचना पाकर समूचे मारवाड़ में शोक की लहर छा गयी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजमाता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजधराने के सूत्रों के अनुसार राजमाता का पार्थिव देह आज अपरान्ह डेढ बजे तक उम्मेद भवन में आम जनता के दर्शनार्थ रखा गया है जहां सवेरे से ही भारी संख्या में शोकाकुल लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गये है। पूर्व राजमाता का अंतिम संस्कार  मेहरानगढ़ फोर्ट के जसवंत थडा में मंगलवार शाम 4 बजे किया जाएगा. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जोधपुर पहुंचेंगी.

श्रीमती कृष्णा कुमारी 1971 में जोधपुर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुयी थी। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिये जोधपुर में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की थी। इसके साथ ही भारत पाक युद्ध के दौरान जोधपुर क्षेत्र में भारी संख्या में फौजियों के शहीद होने पर उनके परिजनों को व्यक्तिगत तौर पर जाकर ढांढस बधाया था। उनका जन्म 10 फरवरी 1926 को गुजरात के धंगधा में हुअ था। उनका विवाह 14 फरवरी 1943 को तत्कालीन जोधपुर के नरेश हनुवंत सिंह से हुआ था। उनके पुत्र गजसिंह और उनकी एक पुत्री सांसद रह चुकी है।

Tags: #जोधपुर#पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी#राजमाता
Previous Post

पीडीपी के तीन विधायकों ने उच्चारे बगावत के सुर, कांग्रेस दे सकती है समर्थन

Next Post

जोधपुर डूबा पूर्व राजमाता के गम में……

Next Post
जोधपुर डूबा पूर्व राजमाता के गम में……

जोधपुर डूबा पूर्व राजमाता के गम में......

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.