• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

डेंगू से मनपा इंजीनियर की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
October 4, 2018
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
डेंगू से मनपा इंजीनियर की मौत

पुणे (तेज समाचार डेस्क). पिंपरी चिंचवड़ की उद्योगनगरी में ड़ेंगू और स्वाइन फ्लू का आतंक बरकरार है. बुधवार को तो डेंगू की चपेट में आकर खुद मनपा के एक एक्सिक्यूटिव इंजीनियर की मौत होने का मामला सामने आया है. डेंगू से ग्रस्त जीवन गायकवाड़ नामक एक्सिक्यूटिव इंजीनियर का आठ दिन से पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. खुद मनपा अधिकारी के ड़ेंगू की चपेट में आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है.
– पिंपरी चिंचवड़ में डेंगू का आतंक
पिंपरी चिंचवड़ शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप फैलने के दौर में ही डेंगू की बीमारी ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है. शहर में आये दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा तो अब तक 200 पार कर गया है. अब तक 24 मरीज इसकी चपेट में आ चुके हैं. स्वाइन फ्लू की भांति डेंगू का प्रकोप भी कायम है. बीते सप्ताह मनसे के नगरसेवक सचिन चिखले भी इस बीमारी से पीड़ित थे. अब तो डेंगू ने खुद मनपा अधिकारी को ही मौत की नींद सुला दिया है. पिंपरी चिंचवड़ मनपा में जूनियर इंजीनियर के तौर पर नियुक्त हुए जीवन गायकवाड़ फिलहाल मनपा के ई क्षेत्रीय कार्यालय में स्थापत्य विभाग के एक्सिक्यूटिव इंजीनियर थे. उनकी मौत से मनपा गलियारे में शोक जताया जा रहा है. आज मनपा की स्थायी समिति की बैठक भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्थगित कर दी गई.

Tags: dengue made cause to die engineerJeevan GaikawadPimpari Chinchawad Municapal CorporationPune NewsPune samachartezsamachartezsamachar.com
Previous Post

पुलिस ने व्यापारी को बना दिया ‘एजेंट + फ्रॉड’

Next Post

चंदा कोचर के इस्तीफे से शेयर में 5% सुधार

Next Post
चंदा कोचर के इस्तीफे से शेयर में 5% सुधार

चंदा कोचर के इस्तीफे से शेयर में 5% सुधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.