• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

डेरा समर्थकों का उत्पात ज़ारी , खट्टर ने मानी भारी चूक

Tez Samachar by Tez Samachar
August 26, 2017
in Featured, देश
0
डेरा समर्थकों का उत्पात ज़ारी , खट्टर ने मानी भारी चूक

पंचकूला ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) – साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा में 35 लोगों को मारे जाने की खबर है वहीं सैकड़ों घायल हुए हैं। हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

विदित हो की डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआइ कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी ठहरा दिया। सजा का एलान सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा। डेरा प्रमुख को दोषी करार देते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सरकार ने सुनारिया जेल को पैरा-मिल्ट्री फोर्स की तैनाती के साथ अभेद किले में तब्दील कर दिया है। डेरामुखी को अप्रूवल सेल में रखा गया है।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकार की चूक को माना है। उन्होंने हिंसाग्रस्त पंचकूला का दौरा करने के बाद कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंसा से हुए नुकसान की भरपाई सरकार एक सप्ताह में करेगी।

बीती रात समर्थकों ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रीवा एक्सप्रेस को दो डिब्बों में आग लगा दी। दिल्ली के कुछ और हिस्सों, राजस्थान के श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ में भी छिटपुट हिंसा हुई। उप्र में नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों में तनाव के बाद 144 लगाई। डेरा समर्थक एक हजार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात हरियाणा और पंजाब में जारी हिंसा से उत्पन्न हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों राज्यों के अलावा कुछ अन्य राज्यों में जारी हिंसा की निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और गृह सचिव राजीव महर्षि से हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘आज की ¨हसा घोर हताशा पैदा करने वाली है। मैं  हिंसा की पुरजोर शब्दों में निंदा कर रहा हूं। हर किसी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर गहरी निगाह रखी जा रही है।’ उधर, राष्ट्रपति ने भी ट्वीट किया, ‘अदालत का फैसला आने के बाद हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह घोर निंदनीय है। सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यदि डेरा प्रमुख की पेशी से पहले ऑपरेशन चलाते तो स्थिति अधिक खराब हो सकती थी। अपने गुरु के प्रति आस्था के चलते कई लोग पैदल चलकर यहां पहुंचे। उन्हें हटाने की पुरजोर कोशिश हुई, लेकिन जबरदस्ती की जाती तो हादसा अधिक होता। कोई भी मृत्यु दुखद होती है, लेकिन समय रहते कुछ घंटों के बाद ही पूरी स्थिति कंट्रोल कर ली गई। उन्होंने घोषणा की है कि सीबीआई अदालत द्वारा आज डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दिए गये फैंसले के उपरांत असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग किए जाने के दौरान जिन व्यक्तियों की सम्पत्ति नष्ट हुई है, उन व्यक्तियों को राज्य सरकार एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत मुआवजा प्रदान करेगी। ये मुआवजा राशि बाद में डेरा सच्चा सौदा की सम्पति से वसूल की जाएगी।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधु ने कहा कि पंचकूला में डेरा के समर्थकों की 65 गाड़ियां जब्त की गई हैं और इन गाड़ियों से नशीला पदार्थ, 3 राईफल, 3 पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। डीजीपी ने बताया कि पंचकूला में 28 लोगों की मौत हुई है और इस हिंसक झड़प में 2 एसएसपी, 1 डीएसपी और 60 सिपाही घायल हुए हैं। करीब 600 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सिरसा में 1 की मौत और 4 घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में धारा-144 लागू है। पंचकूला में गोलीबारी व पथराव में करीब 350 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 60 की हालत गंभीर है। घायलों में लगभग 50 महिलाएं हैं। डेरा समर्थकों ने सबसे पहले सीबीआइ कोर्ट के पास मौजूद मीडियाकर्मियों और उनकी गाडि़यों को निशाना बनाया।

डीजीपी बी एस संधु ने शुक्रवार को पंचकूला में प्रेस कांफ्रेंस कर मौजूदा हालातों की जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि पंचकूला में पूरी तरह शांति है। डेरा समर्थकों को उनकी जगह ले जाया जा रहा है। पंचकूला को डेरा प्रेमियों से पूरी तरह खाली करा लिया गया है। समर्थकों को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस, पैलट गन का इस्तेमाल किया गया । जब उपद्रवियों ने आगजनी शुरू की तब गोलियां चलाई गई। बी एस संधु ने बताया कि बाबा राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि राम रहीम को अंबाला नहीं ले जाया जा सकता था क्योंकि अंबाला में स्थिति तनावपूर्ण थी।

हरियाणा पुलिस ने उपद्रव मचा रहे करीब 700 डेरा समर्थकों को हिरासत में लिया है। डेरा प्रमुख के साथ आई 44 गाडि़यों को भी जब्त किया गया। इन गाडि़यों में पुलिस को 80 अवैध मोबाइल और अफीम भी बरामद हुई है। तीन अवैध राइफल और तीन पिस्टल भी मिले हैं। डीजीपी संधू के अनुसार घायलों में करीब 65 पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें दो आइपीएस अधिकारियों को भी काफी चोटें आई हैं। दावा किया कि पंचकूला को अब उपद्रवियों से पूरी तरह से मुक्त करा लिया गया है।

अदालत जब फैसला सुना रही थी तो डेरा प्रमुख सात मिनट तक हाथ जोड़े खड़े रहे। वे शुक्रवार दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर अपनी बेटी के साथ सीबीआइ कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में सीबीआइ के वकील एचपीएस वर्मा व डेरे के वकील एसके गर्ग नरवाना मौजूद थे। सफेद कुर्ता-पायजामा, जूते पहने डेरा मुखी अदालत में हाथ जोड़कर खड़े हो गए। उनके बाल खुले हुए थे। जज ने पांच मिनट समय दिया और फिर डेरा प्रमुख के अपराधों को पढ़कर सुनाना शुरू किया। लगभग सात मिनट बाद उन्होंने डेरा प्रमुख को दोषी करार दे दिया। इस दौरान डेरा प्रमुख के चेहरे से पसीना टपकता रहा। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। जब जज ने दोषी करार दिया तो डेरा प्रमुख ने अपनी बेटी से पूछा कि इन्होंने क्या कहा? इस पर बेटी ने बताया कि आपको दो लड़कियों से दुराचार के आरोप में धारा 506 में दोषी करार दिया गया है। यह सुनते ही डेरा मुखी के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई।

 

Tags: #डेरा सच्चा सौदा#मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर#साध्वी यौन शोषण#हरियाणा पुलिस
Previous Post

कथित रामरहीम के भक्तों का पंचकुला में नंगानाच

Next Post

घबराहट और डर पैदा करने वाली खबरें न दिखाएं न्यूज चैनल – स्मृति ईरानी

Next Post
घबराहट और डर पैदा करने वाली खबरें न दिखाएं न्यूज चैनल – स्मृति ईरानी

घबराहट और डर पैदा करने वाली खबरें न दिखाएं न्यूज चैनल - स्मृति ईरानी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.