• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

डोकलाम सीमा विवाद को लेकर बन रहे युद्ध के हालात

Tez Samachar by Tez Samachar
July 28, 2017
in Featured, दुनिया
0
डोकलाम सीमा विवाद को लेकर बन रहे युद्ध के हालात

वाशिंगटन. डोकलाम सीमा को लेकर भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद को लेकर अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में भारत तथा चीन के बीच का सीमा विवाद दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण बन सकता है. अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी काउंसिल के जेफ एम.स्मिथ ने कहा, मैं यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं कह रहा हूं.
सीमा से संबंधित मुद्दों के कारण सन 1962 के युद्ध की ओर इशारा करते हुए स्मिथ ने कहा, दोनों पक्षों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है, जिससे वापस लौटना मुश्किल है. डोकलाम में चीन, भारत तथा भूटान, तीनों देशों की सीमाएं आकर मिलती हैं और इसका तीनों देशों के लिए रणनीतिक महत्व है.
भारतीय सेना ने जून में चीनी सैनिकों द्वारा इस इलाके में सड़क निर्माण पर रोक लगा दी थी, जिसके कारण दोनों देशों के सैनिकों के बीच ठन गई थी. डोकलाम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच गतिरोध का यह दूसरा महीना है.

Tags: चीन-भारत विवादडोकलाम सीमा विवादवॉशिंगटन
Previous Post

बिहार : NDA में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 18 विधायक

Next Post

मुस्लिमों को मंजूर है नीतीश का फैसला

Next Post
मुस्लिमों को मंजूर है नीतीश का फैसला

मुस्लिमों को मंजूर है नीतीश का फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.