• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दक्षिण कोरिया में आठ मंजिला इमारत में लगी आग, जलकर 29 की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
December 23, 2017
in Featured, दुनिया
0
दक्षिण कोरिया में आठ मंजिला इमारत में लगी आग, जलकर 29 की मौत

सोल ( तेज़ समाचार डेस्क )- दक्षिण कोरिया में 29 लोगों की जलने से मौत हो गई। यह भीषण आग इमारत के बाहर ज्वलनशील सामग्री के कारण लगी। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी शहर जेशेऑन की आठ मंजिला इमरात में यह आग लगी। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए हैं। इस इमारत में एक फिटनेस सेंटर तथा एक रेस्त्रां भी था।

विशेषज्ञों ने बताया कि इमारत में आग लगने की घटना कभी भी हो सकती थी। इसमें आपातकालीन निकास की व्यवस्था अपर्याप्त थी। ज्वलनशील सामग्री और अवैध तरीके से पार्क की हुई कारों के कारण दमकल गाड़ियों को वहां पहुंचने में दिक्कत हुई। वीडियो फुटेज से पता चलता है कि आग तेजी से ऊपर की तरफ फैली।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ”धमाकों की आवाज सुनाई दी। मैंने आग ग्राउंड फ्लोर पर देखी और फिर यह ज्वलनशील सामग्री की वजह से तेजी से फैली। आग ने कथित रूप से केवल सात आठ मिनट में पूरे इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कोंगजू विश्वविद्यालय के अभियंता प्रोफेसर चुंग सांग-मन  ने बताया कि इमारत में सीमेंट और फोम सैंडविच से बनी सामग्री लगाई गई थी। इससे आग के फैलने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने इसकी तुलना लंदन के ग्रेनफेल टावर में जून में लगी आग से की है, जिसमें 71 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: #दक्षिण कोरिया #जेशेऑन #भीषण आग
Previous Post

दिग्गी राजा ने बजाया ढोल, आदिवासियों के साथ झूमी पत्नी अमृता

Next Post

भोपाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को मिली उम्रकैद की सज़ा

Next Post
भोपाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को मिली उम्रकैद की सज़ा

भोपाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को मिली उम्रकैद की सज़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.