जलगांव(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):विजयी दशमी के मुहूर्त के पूर्वसंध्या पर बाजार में खरिदी करने के लिए बड़े पैमाने पर तेजी देखी गई। दशहरा त्यौहार पर गेंदे के फुलों को बड़ी मांग रहती हैं। विगत साल की अपेक्षा इस साल गेंदो की फुलों की किंमतों में इजाफा हुआ हैं। १००-१२० रूपए किलों की दर से बाजार में बिक्री हो रही हैं। इसके साथ वाहन एवं इलेक्टॉनिक्स सामानों की थी बिक्री हो रही हैं। इसमें फ्रिज की डिमांद जादा है। एवं एलईडी, वाशिंग मशिन आदि जैसी सामानों की खरिदी के लिए लोग उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। तथा मोटारसाईकल सहित फोरव्हीलर की बिक्री में तेजी हैं। शहर के एक ही शोरूम में कल २२५ वाहनों की बुकिंग की गई हैं। तथा सोने की खरिदी करने के लिए भी नागरीकों ने भीड़ हुई हैं।
गेंदा के दर में बढोत्तरी
नवरात्री के दिनों में फुलों को बड़ी मांग रहती हैं। इसमें दशहरा के दिन फुलो की बाजार में भीड़ रहती हैं। बाजार भाव में गावरान गेंदे का फुल ८०-१००, कलकत्ता गेंदाफुल १५०-२००, शेवंती फुल २५०-३००, अष्टक फुल १००, रजनी गंदा फुल ३०० ऐसे प्रकार से प्रतिकिलो की दर से फुलों बिक्री हो रही हैं। दशहरा की पूर्वसंध्या पर ग्राहकों ने खरिदारी के लिए फुले मार्केट सहित बलीराम पेठ में बड़े पैमाने पर भीड़ की हैं।
विगत साल की अपेक्षा इस साल गेंदे फुलों को नवरात्री के दिनों में बड़े पैमाने पर मांग रहती हैं। साधारणः १००-१५० रूपए तक फुलों प्रतिकिलो दर रहता हैं-रविंद्र बारी, फुल बिक्रेता