जामनेर (नरेंद्र इंगले):अप्रैल 6 को होने वाले निकाय के मतदान के लिये महज तीन दिन बचे है . प्रचार के अंतिम चरण मे भाजपा की बागडोर संभाल रहे मंत्री गिरीश महाजन को शहर के नूक्कडो पर कार्नर सभाओ को संबोधित करते हुए निगम के विकास कार्यो का बखान करना पड रहा है साथ हि उन्हे बूलेट के सहारे अधिक वोटरो वाले परीवारो से संपर्क बनाना पड रहा है . विपक्ष के सामाजिक न्याय के फ़ार्मूले तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस से लोकनियुक्त नगराध्यक्ष के लिये प्रत्याशी प्रो श्रीमती अंजली पवार के आक्रामक और मतदाताओ को जमीनी हकिकत से वाकिफ करवाते तर्कसंगत प्रचार को मिल रहे जनसमर्थन के चलते मंत्रीजी को काफी पसीना बहाना पड रहा है .

विपक्ष के सभी स्थानीय नेतागण संजय गरुड की अगवायी मे शहर का चप्पाचप्पा छानकर वोटर्स मे अपना लोहा मनवा रहे है , इस रणनिती के कारण भाजपा जनता के बीच छदम एवम आश्वासक प्रचार मे पिछडती नजर आ रहि है . सत्तापक्ष के पास विपक्ष के ” सामाजिक न्याय ” का काट हि नहि है . तो विपक्ष सत्तापक्ष पर ” परीवारवाद” का तिखा हमला कर रहा है . विदीत हो कि भाजपा कि ओर से नगराध्यक्ष कि सिट के लिये मंत्रीजी कि पत्नी श्रीमती साधना महाजन मैदान मे है . दुसरी ओर रामनवमी और हनुमान जयंती के औचित्यो को साधकर गली – महोल्लो कालनीयो मे धार्मीक लंगरो के समारोह धूमधाम से आयोजित कराये जा रहे है . आम लोगो मे इन लंगरो को सिधे चुनावो से जोडकर देखा जाने लगा है . वहि राजनितीक दलो के प्रत्याशीयो द्वारा दि जा रहि सामुहिक भोज कि दावते अपने चरम पर है .


