धुलिया (वाहिद ककर):पुलिस ने एक आवास पर छापामार कार्रवाई कर दो देसी पिस्टल सहित 6 जिंदा कारतूस हथियार बरामद किया है । पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध आजाद नगर पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से हथियार घर मे रखने का अपराध दर्ज कराया है । पुलिस ने पिछले चौबीस घंटों में ज़िले सहित शहर में चार देसी रिवाल्वर विविध स्थानों से बरामद किया है । जो कि चिंताजनक बात है । शहर अत्यंत संवेदनशील होने कारण यह देसी कट्टे कहां से आ रहे हैं इसकी सघन जांच पुलिस ने करना चाहिए ताकि शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे । मामूली विवादों में सरेआम शहर सहित जिले में देसी कट्टे से खून ख़राबे की वारदातें में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है । जिस का संज्ञान पुलिस अधीक्षक ने लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जिला पुलिस अधिकारी को दिए है
बुधवार की देर रात अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे को खुफिया तंत्र से सूचना प्राप्त हुई की शहर का अत्यंत संवेदनशील इलाके के एक निवासी आवास में दो देसी रिवाल्वर 786 जिंदा कारतूस किसी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के ला कर रखी हुई है । पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हेमंत पाटिल को घड़ियाल वाली मस्जिद इलाके में दबिश देने के आदेश जारी किए जिसमे क्राइम ब्रांच पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल ने पुलिस टीम को दबिश देने का सूचना आदेश दिया पुलिस टीम ने मंगल गिरधर गुर्जर 36 गली नंबर 6 घड़ियाल वाली मस्जिद के निकट स्थित मकान में दबिश देकर छापामारी कार्रवाई की आवास की तलाशी में पुलिस ने देसी बनावट के दो रिवाल्वर तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है ।
पुलिस ने जब्तशुदा रिवाल्वरो का 51 हजार 200 बताया है । पुलिस नायक आरिफ उस्मान शेख की शिकायत पर आजाद नगर पुलिस थाने में आरोपी मंगल गिरिधर गुर्जर के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है मामले की अगली जांच पड़ताल सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील भाबड कर रहे हैं । इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार अपर पुलिस अधीक्षक पानसरे सीएसपी सचिन हीरो क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हेमंत पाटिल पुलिस हेड कांस्टेबल सुनील विंचूर कर महेंद्र कपूरे संदीप थोरात पुलिस नायक प्रभाकर बाईसाने श्रीकांत पाटिल मयूर पाटिल वाहन चालक विलास पाटील तथा महिला पुलिसकर्मी आकांक्षा गायकवाड ने अंजाम दिया है ।

