पुलिस निरीक्षक अभिषेक पाटील ने किया गिरफ्तार
धुलिया (वाहिद काकर तेजसमाचार के लिए ):मोहाडी पुलिस ने म्हाडा निवास स्थान पंच मुखी हनुमान मंदिर के सामने उत्तर दिशा में मेहबूब सुब्हानी की पहाडियो के पास दबिश देकर डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकला। बदमाशों से पुलिस ने दो तलवारें एक लोहे की रॉड लाल मिर्च पाउडर रस्सी लकड़ी का डंडा एक लोहे का पाना नकदी और एक स्कोर्पियो वहान बरामद किया है ।

मोहाडी सहायक निरीक्षक अभिषेक पाटील ने डकैती की योजना तैयार कर रहे अपराधियों को धरदबोचा न्यायालय ने आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में दिया है ।

रविवार की सुबह तीन बजे के दौरान पेट्रोलिंग के बीच मेहबूब सुब्हानी दरगाह की पहाड़ियों के समीप एम एज 04 एफ ए 5839 सफेद रंग की स्कोर्पियो संदेहास्पद हालत में खड़ी हुई दिखाई देने पर पुलिस ने सख्ती बरती कार की तलाशी के दौरान अंधेरा का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया । पुलिस ने रावेंद्र सिंग रामकेवल सिंग निवासी उत्तर प्रदेश गोकुल निबा जी घोड़के गोरे गाँव संजय बालू कामडी वसई कैलाश चिंतामन मोरे निवासी सोनगीर धुलिया को गिरफ्तार कर ipc की धारा 399,
402 , 399 , हत्यार कानून की धारा 4/25 अनुसार शिकायत दर्ज कराई है ।
इस कार्रवाई को मोहाडी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री एम रामकुमार अपर पुलिस अधीक्षक श्री पानसरे सीएसपी हिरे के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक पाटील उप निरीक्षक स्वप्निल राजपूत हवलदार राजेन्द्र मराठे पुलिस नायक बापू कोकणी गणेश भामरे आरिफ पठान सखाराम खेड़कर ने अंजाम देकर अगली जांच पड़ताल कर रहे हैं


