धुलिया (तेज़ समाचार के लिए वाहिद ककर ):दिनदहाड़े बदमाशों ने शहर के एक होटल में क़ानून की धज्जियां उड़ाते हुए बिल माँगने के कारण हवाई फायरिंग कर नगर में हड़कंप मचा दिया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर में कानून व्यवस्था चरमरा कर बिहार राज्य होने का अनुभव की चर्चाएं शहर में हो रही थी ।
धुलिया में रविवार दिनदहाड़े बदमाशों ने किया हवाई फायर जिसके कारण से शहर में हड़कंप मच गया मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अपराधी को हिरासत में लिया है । देर शाम तक चालीसगाँव रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज नही किया गया था । चालीसगाँव रोड़ थाना प्रभारी सहायक निरीक्षक जितेंद्र सापकाले से घटना की पुष्टि हेतु तेज़ समाचार ने बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल फोन नही उठाया उसी प्रकार से थाना इंचार्ज से पूछा गया तो उन्होंने बताया है कि अभी तक मामला दर्ज नही किया गया है ।

रविवार की दोपहर दों से ढाई बजे के दौरान मालेगांव रोड रेलवे फाटक के समीप एक हॉटेल पर कुछ युवाओं ने दोपहर का खाना खाया और बिना बिल चुकता किए हॉटेल से चलते बने तो वेटर ने कहा बिल चुकता करते जाएं इस पर चार बदमाशों ने इतनी बात सुनने के साथ ही वह गालियां देने लगे जब उसे गालियां देने व तू तड़ाक करने पर रोका गया तो होटल मलिक तथा अन्य लोगों पर ख़ौफ़ दहशत फैलाने के इरादे से तलवारें निकाल कर एक राउंड रिवाल्वर से उसने हवा में फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद जान से मार देने की धमकी दी और मोटर सायकलों से भाग निकले । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने हॉटेल के सीसीटीवी कैमरों के फूटेज के आधार पर एक संदेही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर गहनता से पुलिस जांच करने में जुटी हुई है । दिनदहाड़े हुई फ़ायरिंग से शहर में होटल व्यवसायों में डर ख़ौफ का माहौल पैदा हो गया है ।


