धुलिया (तेज़ समाचार के लिए वाहिद ककर ):घड़ियाल वाली मस्जिद के पास अजान और नमाज के समय डीजे बजाने पर हुए विवाद में शनिवार को पुलिस ने मस्ज़िद इलाके में धर पकड़ सर्च ऑपरेशन शुरू किया इस दौरान मुस्लिम समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बेगुनाहों पर कारवाई नही करने की मांग की है ।


शुक्रवार की दोपहर के समय घड़ियाल वाली मस्जिद के समीप स्थित एक विवाह समारोह में जुम्मा की नमाज के दौरान डीजे पर संगीत बजाया जा रहा था । इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगो ने डीजे पर संगीत बजाने का विरोध किया इस बात पर दों गुटों में विवाद होने लगा और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया । इस बीच कुछ लड़कों ने पारधी पॉकेट चौकी पर शिकायत करने पहुँचे भीड़ ने पुलिस चौकी के कर्मी से बदसूलकी करते चौकी पर धावा बोलकर टीवी कुर्सियां पानी का जार फेंक दिया और इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया था ।

शनिवार दोपहर के समय शिव जयँती को देखते हुए पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर गिरफ्त कसने के लिए घड़ियाल वाली मस्जिद इलाके में कॉन्बिंग ऑपरेशन सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर पथराव तथा पुलिस चौकी में धावा बोलने वाले खिलाफ गिरफ्तारी मोहिम का आगाज़ किया । इस दौरान पुलिस ने अरबाज मोहमंद जाकिर फैजान मोहम्मद जाकिर मोईन आदि को हिरासत में लिया है । आजाद नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल नितिन जगदीश शिरसाठ की शिकायत पर आठ से दस लोगों के खिलाफ ईपीसी की धारा 143 , 147 ,353 ,186 , 427 , आदि भारतीय दंड संहिता के अनुसार अपराध दर्ज किया गया


