• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नवापुर : NH-6 पर केमिकल टैंकर-ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत

Tez Samachar by Tez Samachar
August 20, 2017
in Featured, खानदेश समाचार, नंदुरबार
0
नवापुर : NH-6 पर केमिकल टैंकर-ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत

नवापुर (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):नागपुर-सुरत महामार्ग पर नवापुर शहर से नजदीक रंगावली नदी के पुल पर गुजरात राज्य के अंकलेश्वर से नागपुर   का  २० हजार लिटर हायड्रोक्लोरीक एसीड (एस सी एल) केमिकल लेकर जाने वाले टैंकर को पीछे से टक्कर मारने से दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में टैंकर में से बडे पैमाने पर केमिकल का रास्ते पर रिसाव हो रहा था। इससे सुबह ८ से ८.३० बजे के बीच परिसर से पाच किलोमीटर तक धुआं फैल गया था। जिसके चलते नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो गया था।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सुरत-नागपुर महामार्ग पर शहर की पिंपलनेर चौफुली के मोड पर एचसीएल (हायड्रोक्लोरीक एसीड) की यातायात करने वाले टैंकर क्रमांक जी.जे.15.य.ुयु.9995 को पीछे से आने वाले ट्रक क्र मांक एच.आर.५५.एन.०५७२ ने टक्कर मारने से टैंकर का व्हॉल्व्ह टुटकर गिरने से एचसीएल रास्ते पर बहने लगा। सुबह गैस टैंकर से रिसाव होने के भय से रंगावली नदी के पास के घरों की बिजली आपुर्ती, चुल्हे, दीये, बंद कर लोग इधर-उधर भागने लगे।

दुर्घटना सुबह ८.३० बजे के आसपास होने के बावजुद प्रशासन ३५ मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचने के कारण नागरिकों मेें बडे पैमाने पर दहशत निर्माण हो गई थी। एचसीएल केमिकल के कारण परिसर के नागरिकों को सांस लेने में तकलिफ होने के साथ-साथ आंखों में जलन भी हो रही थी। इस बीच लोग नाक पर रूमाल बांधकर थे। क्यों करें कुछ भी समझ नहीं रहा था। नागरिकों ने बड़ी भीड़ की थी। देरी से दाखिल हुए प्रशासन ने भागदौड़ कर केमिकल रिसाव पर उपाय योजना शुरू की थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद रिसाव को रोकने में सफलता मिली।

दो घंटे तक महामार्ग बंद किया गया था। इसके उपरांत महामार्ग पर की यातायात सुचारू की गई। १५ किलोमीटर तक वाहनों की कतारे लगी हुई थी। डेढ़ घंटे बाद टैंकर क ा रिसाव पुरी तरह बंद हुआ। पिंपलनेर चौराहे पर टैंकर एवं दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक खड़ा कर नवापुर पुलिस ने चालक की जांच की। नवापुर पुलिस स्टेशन में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नवापूर पुलिस यंत्रणा ढिली-

नवापुर पुलिस स्टेशन में नागरिकों ने फोन किया तो फोन नहीं लग रहा था। पुलिस निरीक्षक विजयसिंह राजपुत को फोन करने पर उन्होने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद तत्काल जिलाधिकारी डा.मल्लिनाथ कलशेट्टी को फोन करने पर उन्होने अत्यंत संवेदनशीलता के कारण घटना को गंभीरता से लिया गया। संपुर्ण यंत्रणा को जिले में रवाना किया गया। नवापुर स्थानिय पुलिस अधिकारी ने अपने कार्य में तत्पर होना जरूरी है। अन्यथा शहर में अक्षम्य अनदेखी के कारण बड़ी दुर्घटना होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

पाच किलोमीटर तक फैला धुआं-

नवापुर नगर परिषद के दमकल वाहन को सुबह केमिकल टैंकर नियंत्रण करने के लिये दिक्कते आ रही थी। क्योंकि केमिकल जमीन पर जल रहा होने के कारण धुआं संपुर्ण परिसर में फैल गया था। नाक एवं आंखों में जलन हो रही थी। नवापुर तहसील के चार-पाच किलोमीटर दूरी पर बोरवण, वासरवेल गांव तक रंगावली नदी किनारे भय का वातावरण निर्माण हो गया था। पूर्व नगराध्यक्ष दामू बिऱ्हाडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष शरद पाटील, पार्षिदा रिना पाटील ने नागरिकों को शांतता बनाये रखने का आह्वान किया।


गैस टैंकर लिक की अफवाह परिसर में भागदौड-

केमिकल टैंकर के पास एसपी कंपनी का गैस टैंकर खड़ा था। धुएं के कारण केमिकल टैंकर नहंी दिखाई दे रहा था। पीछे गैस टैंकर खड़ा होने के कारण परिसर के लोगों को लगा कि गैस रिसाव शुरू है। जिसके कारण महामार्ग पर के वाहन तत्काल पीछे मुड गए। इसमें धुलिया-सुरत बस एवं निजी बस ट्रक, मोटरसाईकिल ऐसे कईं वाहन त्वरीत पीछे मुड गए। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर दौड़ रही थी।

बिजली आपुर्ती तत्काल बंद-

नवापुर शहर की बिजली आपुर्ती तत्काल बंद की गई। परिसर के नागरिक महेश पाटील ने बिजली वितरण कंपनी के कार्यालय अभियंता को तत्काल फोन कर बिजली आपुर्ती बंद करने के लिये कहा। नागरिकों ने घर के बिजली उपकरण भी बंद कर घर से बाहर निकल गए।

Tags: #jalgaon samachar#khandesh news#khandesh samacharjalgaon news
Previous Post

जलगांव:फोटो जर्नलिस्ट फाउंडेशन के छायाचित्र प्रदर्शन का उदघाटन

Next Post

धवन का धमाका : भारत की श्रीलंका पर 9 से धमाकेदार जीत

Next Post
धवन का धमाका : भारत की श्रीलंका पर 9 से धमाकेदार जीत

धवन का धमाका : भारत की श्रीलंका पर 9 से धमाकेदार जीत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.