• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नहीं रहे दिल्ली प्रांत के पूर्व संघचालक रमेश प्रकाश

Tez Samachar by Tez Samachar
November 24, 2017
in Featured, प्रदेश
0
नहीं रहे दिल्ली प्रांत के पूर्व संघचालक रमेश प्रकाश

नई दिल्ली – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , दिल्ली प्रांत के पूर्व संघचालक श्री रमेश प्रकाश जी पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट पर हुआ। उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी। इस दौरान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री मनमोहन वैद्य तथा संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अंतिम विदाई दी , इसके अलावा केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली , विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, केन्द्रीय विज्ञान एवं  प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ। हर्षवर्धन , केन्द्रीय (राज्य मंत्री) श्री विजय गोयल , गुजरात के राज्यपाल श्री ओमप्रकाश कोहली , असम के राज्यपाल श्री जगदीश मुखी , दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं सांसद श्री महेश गिरी , एवं श्री रमेश बिदुड़ी ने पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रमेश प्रकाश जी का जन्म तत्कालीन भारत (पश्चिमी पंजाब , पाकिस्तान) में हुआ था। देश के विभाजन के समय वह हरियाणा के करनाल में आकर बस गए। इस दौरान वह करनाल जिला प्रचारक सोहन सिंह जी के सम्पर्क में आए। उन्होंने कुछ समय के लिए संघ की योजना से भारतीय जनसंघ में हरियाणा प्रान्त के संगठन मंत्री के रूप में कार्य भी संभाला। आपने दिल्ली प्रान्त कार्यवाह (सांयकाल) के दायित्व को बखूबी निभाया। कालांतर में अनेक दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे पहले उत्तरी क्षेत्र के कार्यवाह रहे और बाद में दिल्ली प्रांत के माननीय संघचालक के रूप में कार्य करते रहे। श्री रमेश प्रकाश शर्मा जी का मंगलवार , 21 नवम्बर को रात्रि  11:15 बजे देहावसान हो गया था। वह 84 वर्ष के थे।

Tags: #दिल्ली प्रांत #पूर्व संघचालक #राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघRSS
Previous Post

वनडे मुकाबले में मात्र दो रन पर आलआउट हुई नागालैंड अंडर 19 टीम

Next Post

हनुमान प्रतिमा को नहीं किया जायेगा एयरलिफ्ट, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु

Next Post
हनुमान मूर्ति को Air-Lift करने पर विचार करें एजेंसियांः HC, साधु-संतो को ऐतराज

हनुमान प्रतिमा को नहीं किया जायेगा एयरलिफ्ट, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.