चालीसगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). तहसील के बहाल के एक खेत में नाबालिग युवक-युवती ने पेड़ को रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना शुक्रवार देरररात एवं शनिवार सुबह के बीच प्रकाश में आई। रितेश उर्फ विनोद रामदास झोडगे उम्र १७ एवं सोनल कुंदन ढोले उम्र १५ यह मृतकों के नाम है। मृतक विनोद झोडे के पिता का गुढे रास्ते से सटकर खेत है। वहीं पर इन दोनों ने आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। यह दोनों प्रेमी युवक-युवती शुक्रवार रात से गायब होने की कारण उनकी खोज की जा रही थी। इसके कुछ समय बाद उनके द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी प्राप्त होते ही गांव में शोक व्यक्त किया जा रहा है। दोनों के शव चालीसगांव ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजे गए है।

