• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नाराज़ अमित शाह बोले – मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं

Tez Samachar by Tez Samachar
August 18, 2017
in Featured, प्रदेश
0
नाराज़ अमित शाह बोले – मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं
भोपाल ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि  ) – देर से प्रारंभ हुई भाजपा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नाराजगी जाहिर की । शुक्रवार को लगभग 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान शाह का गुस्सा साफ नजर आया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी साख बनाने के लिए नेताओं में होड़ सी मच गई ।स्वागत और भाषणों अमित शाह नाराज हो गए और उन्होंने कह दिया कि मैं मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आया हूं। विदित हो की समय के मामले में पाबंद माने जाने वाले अमित शाह की पहली बैठक डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। स्वागत भाषण के दौरान अमित शाह ने नंदकुमार सिंह चौहान को टोका और कहा कि ज्यादा भूमिका मत बनाइए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही उनका स्वागत कर बैठक प्रारंभ की। बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, संभागीय संगठन मंत्री, मोर्चा के प्रदेध अध्यक्ष, विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक और पार्टी प्रभारी उपस्थित रहे। स्टेट हैंगर और बैठक स्थल पहुंचने के बीच उन्होंने लालघाटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बड़े तालाब पर पहुंचकर राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली।
Tags: #भोपाल#राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह#शिवराज सिंह चौहान
Previous Post

उपराष्ट्रपति ने की बार्सिलोना में आतंकी हमले की निंदा

Next Post

दिव्यांका ने की रेप की वारदातें रोकने के सख्त कानून बनाने की मांग

Next Post
दिव्यांका ने की रेप की वारदातें रोकने के सख्त कानून बनाने की मांग

दिव्यांका ने की रेप की वारदातें रोकने के सख्त कानून बनाने की मांग

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.