• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नाराज़ बुजुर्ग ने भाजपा उम्मीदवार को पहना दी जूतों की माला

Tez Samachar by Tez Samachar
January 8, 2018
in Featured, प्रदेश
0
नाराज़ बुजुर्ग ने भाजपा उम्मीदवार को पहना दी जूतों की माला

धामनोद( तेजसमाचार प्रतिनिधि )- मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोट मांगने निकले भाजपा उम्मीदवार को नाराज़ बुजुर्ग ने जूतों की माला पहना दी। हालांकि भाजपा उम्मीदवार दिनेश शर्मा ने बाद में चप्पल-जूतों का हार निकालकर फेंक दिया। और प्रचार के लिए आगे बढ़ते हुए इस प्रकार के विरोध को उन्होंने  बड़ों का आशीर्वाद बताया।

विदित हो कि भाजपा उम्मीदवार दिनेश शर्मा को जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक 1 में विरोध का सामना करना पड़ा। गुलझरा के एक बुजुर्ग परसराम ने पिछली परिषद के दौरान बिगड़ी जल वितरण व्यवस्था व महिलाओं पर प्रकरण दर्ज कराने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए शर्मा के गले में चप्पल-जूतों का हार पहना दिया। इससे सारे कार्यकर्ता आश्चर्यचकित रह गए।

इस मामले में नाराज़ बुजुर्ग परसराम ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर परिसर कि महिलाएं नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के निवास गई थी। इस पर परसराम की पत्नी सहित अन्य महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया था। ऐसे में महिलाओं को रात 11 बजे धरमपुरी थाने जाना पड़ा था। इससे परसराम नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दिनेश शर्मा को जूते-चप्पल का हार पहनाया।

Tags: #जूतों की माला#धामनोद निकाय चुनाव
Previous Post

सचिन तेंदुलकर की बेटी को किडनैप करने की धमकी,परेशान करने वाला गिरफ्तार

Next Post

सफर चीन बोर्डर तक..! – विकास मिश्रा

Next Post
सफर चीन बोर्डर तक..! – विकास मिश्रा

सफर चीन बोर्डर तक..! - विकास मिश्रा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.