जामनेर (तेज समाचार प्रतिनिधि). निगम के चौथे टर्म मे पहले उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के शेख अनीस का मनोनन किया गया है . चुनाव के बाद प्रथम लोकनियुक्त ओबीसी महिला चुनी गयी मंत्री महाजन कि पत्नी श्रीमती साधना महाजन ने आज शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया . डा बाबासाहब आंबेडकर सभागार मे आयोजित निगम की पहली आम बैठक मे पहले उपनगराध्यक्ष के लिये शेख अनीस को मनोनीत किया गया . दौरान सदन के स्विकृत सदस्य के तीन पदो के लिये पुखराज डान्गी , डा अरविंद बोंडेकर , डा इम्तीयाज खान के नियुक्ती के प्रस्तावो पर आम सहमती बनाकर मंजुरी के लिये जिलाधिकारी समक्ष रवाना किए गए है . 25 सदस्यो वाली निगम मे चुनाव मे सभी सिटो पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कि है . मंत्रीजी के सुचना पर अनीस को उपाध्यक्ष का अवसर प्रदान कर भाजपा ने विशेष सोशल जस्टिस के अपने पैंतरे को सहि तरीके से अमल मे लाया है . सुत्रो के मुताबीक उपाध्यक्ष का कार्यकाल एक साल का निर्धारीत किया गया है यानी अगले चार टर्म मे अन्य सदस्यो को मौके मिलेंगे . राजनीतीक समीक्षको के मुताबीक उपाध्यक्ष के चयन के लिए नेतृत्व कि ओर से निकाय चुनाव के दौरान अल्पसंख्याक समुदाय के मतदाताओ द्वारा भाजपा के प्रती निभायी गयी सकारात्मक भुमीका के मापदंड को परखा गया है .

