• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पंचगंगा नदी में बस गिरने से 13 लोगों की मृत्यू, चारों घायलों कि हालत गंभीर

Tez Samachar by Tez Samachar
January 27, 2018
in Featured, प्रदेश
0
पंचगंगा नदी में बस गिरने से 13 लोगों की मृत्यू, चारों घायलों कि हालत गंभीर

कोल्हापुर ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) – शुक्रवार देर रात कोंकण स्थित गणपतिपुले तीर्थ स्थल से दर्शन करके लौट रही एक बस पंचगंगा नदी में गिरने से 13 लोगों की मृत्यू हो गई.

शिवाजी पुल से एक मिनी बस पुल पर लगे सुरक्षा जाल को तोड़ कर लगभग 100 फुट गहराई में नदी में जा गिरी. बस में एक ही परिवार के 17 लोग मौजूद थे . पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूना के बालेवाडी,पिरंगुट के रहने वाले भरत केदारी, संतोष वरखडे एवं दिनेश नांगरे का परिवार कोंकण के प्रख्यात गणपतिपुले तीर्थ स्थल से दर्शन करके लौट रहा था. पंचगंगा नदी पर बने शिवाजी पुल पर बसचालक का बस से नियंत्रण छुट गया और बस 100 फुट कि गहराई में नदी में जा गिरी. घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस व स्थानीय युवकों कि मदद से राहत कार्य प्रारंभ किया गया. इस घटना में चार लोगों को बचाने कि जानकारी मिली है. इन घायलों को  निकट के सीपीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीँ बस को नदी से निकालने में तीन करें कि सहायता ली गई.

प्रभारी मंत्री चंद्रकांत पाटील , जिलाधिकारी अविनाश सुभेदार ने घटना स्थल का दौरा करते हेअस्पताल में जा कर घायलों कि खबर ली. घायलों कि भी हालत गम्भीर बताई जा रही है.

इस दुर्घटना में मरने वालों में गौरी संतोष वरखडे (१५),  ज्ञानेश्वरी संतोष वरखडे (१४), भावना दिलीप केदारी (३),श्रावणी दिलीप केदारी (११), साहिल दिलीप केदारी (१४), संतोष बबनराव वरखडे (४५),  निलम सचिन केदारी (२८),  सचिन भरत केदारी (३४), सानिया सचिन केदारी (९ महिने), प्रतीक दिनेश नागरे (१४), छाया दिनेश नागरे (४१), एवं बसचालक प्रमुख हैं .

Tags: #Accident #kolhapur # कोल्हापुर #पंचगंगा नदी # गणपतिपुले
Previous Post

2018 Auto Expo में मारूति पेश करेगी फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट कार

Next Post

बीस वर्ष पूर्व पिता और अब पुत्र बना उसी स्पर्धा का चैम्पियन

Next Post
बीस वर्ष पूर्व पिता और अब पुत्र बना उसी स्पर्धा का चैम्पियन

बीस वर्ष पूर्व पिता और अब पुत्र बना उसी स्पर्धा का चैम्पियन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.