• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धुलिया: पाटिल पिता-पुत्रों की हत्या के आरोप में पूर्व नगराध्यक्ष सहित 4 गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
June 10, 2018
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
धुलिया: पाटिल पिता-पुत्रों की हत्या के आरोप में पूर्व नगराध्यक्ष सहित 4 गिरफ्तार

सिर्फ 24 घंटे में हत्त्यारें सलाखों के पीछे, 4 अभी भी फरार

धुलिया (वाहीद कक्कर). धुलिया में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे के दौरान पश्चिम देवपुर पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र स्थित वानखेड़े नगर में वैभव पाटील और उसके पिता रावसाहेब पाटील पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते तलवार, चॉपर आदि धारदार हथियारों से हमला कर दोनों की निर्मम हत्या कर दी. इस खूनी हमले में दो भी नौकर गंभीर रूप से घायल हो गए है. शुक्रवार की देर रात मृतक के भाई प्रशांत दगाजी की शिकायत पर शहर के पूर्व नगराध्यक्ष बाजीराव उर्फ सुभाष सजन पवार के अलावा अन्य सात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत पश्चिम देवपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है और चार आरोपी फरार चल रहे हैं. इस प्रकार की जानकारी शनिवार की सुबह पोस्टमॉर्डम रूम के बाहर सीएसपी सचिन हिरे ने दी. उन्होंने बताया है कि
पश्चिम देवपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात पूर्व नगराध्यक्ष बाजीराव पवार तथा उनके पुत्र गौरव पवार को गिरफ्तार कर लिया था. दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जयराज पाटील को पारोला जिला जलगांव के सरकारी अस्पताल से धुलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया भूपेश पाटील तथा हर्षल उर्फ दादू इन चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर हत्याकांड की पूछताछ कर रही है.
– शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार
राव साहेब पाटील और वैभव पाटील के शवों का जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह इन कैमेरा पोस्टमॉर्टम किया गया इस दौरान शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जन सामान्य और मृतकों के परिजन उपस्थित थे । पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में शवों के पोस्टमॉर्डम के
उपरांत पुलिस कस्टडी में शवों को उनके आवास से अंतिम संस्कार हेतु ले जाया गया. शाम को पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया.
– पुलिस ने नामज़द किए आठ आरोपी
पश्चिम देवपुर पुलिस ने FIR के आधार पर 8 व्यक्तियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है जिसमें बाजीराव उर्फ सुभाष सज्जन पवार पूर्व नगर अध्यक्ष धुलिया गौरव बाजीराव पवार और सुभाष पवार निवासी लाइन नंबर 6 धूलिया जयराज पाटिल ऋषिकेश पाटिल निवासी बोरसे नगर धूलिया वैभव उर्फ सोनू पवार निवासी अभियंता नगर हर्षल और दादू रविंद्र पाटिल भूपेश और भूपेंद्र वाल्मीक पाटिल निवासी बिलाड़ी तथा भूषण बाबूराव कापकर निवासी फुले कॉलोनी पर ईपीसी की धारा 302 ,307 ,120 ,ब 109 143, 147 ,148 ,149 , आर्म एक्ट सर 1959 की धारा 4 का उल्लंघन25 अनुसार मामला पंचीकरण किया है ।
– यह थी घटना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे के बीच रावसाहेब पाटिल उनका पुत्र वैभव पाटील तथा दो नोकर वाहन से दत्ता मंदिर समीप सरस्वती कॉलोनी निवासी जयराज पाटील के आवास के सामने से गुजर रहे थे इसी बीच जयराज पाटील ने रावसाहेब पाटील के वाहन को रुकाया और उन पर सात से आठ लोगो ने उनके निवास से कुछ ही दूरी पर पुरानी रंजिश के चलते विवाद किया और हाथों में तलवारें चॉपर छुरे आदि तेज धारदार हथियार से इन हमलवरों ने निहत्थे खड़े चारो पर हमला बोल दिया. हमलावरों ने तलवार से वैभव पाटील पर एक के बाद एक वार किए जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं शेष तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के बीच वैभव पाटील के पिता रावसाहेब पाटील को डॉक्टर जितेंद्र ठाकूर ने करीब साढ़े नौ बजे मृत घोषित किया है ।
– शहर में तनावपूर्ण शांति
शहर में हुए गैंगवार के कारण रात से निजी अस्पताल में तनावपूर्ण शांति का माहौल था. पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में चार सीनियर पुलिस निरीक्षक एक सीएसपी तथा दो दर्जन से भी अधिक पुलिस कमांडो को तैनात किया था । शनिवार की सुबह से जिला अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम रूम के सामने सीएसपी सचिन हिरे के मार्गदर्शन में पश्चिम देवपुर थाना प्रभारी सरिता भांड शहर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप गांगुर्डे के अलावा दो दर्जन से भी अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. इसी बीच हत्याकांड का मास्टर माइंड संदेही आरोपी बाजीराव पवार के आवास पर भी पुलिस ने संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए सुरक्षा बंदोबस्त तैनात किया है.

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharamalner newsBhusawal newsjalgaon newsnandurbar newsPune hindi newsPune Newsshahada newsShirpur newstez samachar
Previous Post

धुलिया:महिला को दी जान से मारने की धमकी,पान विक्रेता के विरुद्ध FIR दर्ज

Next Post

अब स्कूल में तंबाकू सेवन नहीं कर सकेंगे कर्मचारी-शिक्षक

Next Post
अब स्कूल में तंबाकू सेवन नहीं कर सकेंगे कर्मचारी-शिक्षक

अब स्कूल में तंबाकू सेवन नहीं कर सकेंगे कर्मचारी-शिक्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.