• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे:स्पेशल-26 बनकर लूटा 41 किलो सोना

Tez Samachar by Tez Samachar
August 25, 2017
in Featured, पुणे
0
पुणे:स्पेशल-26 बनकर लूटा 41 किलो सोना

पुणे(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):चोरों ने नकली इनकम टैक्स अधिकारी बताकर 41 किलो सोना लूट लिया और फरार भी हो गए। लेकिन पुणे ग्रामीण पुलिस की सफल कार्रवाई की वजह से तीन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शांतनू नितिन डांगे (32), संदीप ज्ञानेश्वर राजीवडे (32), राहुल बालकृष्ण धवले (28) को गिरफ्तार किया है। इसमें से चौथा आरोपी अभी भी फरार है।

एक सोने के व्यापारी को लूटने के लिए चारों ने पुणे से निपाणी में व्यापारी की कार का पीछा करते हुए सुनसान जगह पर उनको रोक लिया और खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर गाड़ी की तलाश करने लगे। इतना सोना कहां से आया, माल जब्त करने की बात कहकर उन्होंने सुनार को सुनसान इलाके में छोड़कर माल लेकर चंपत हो गए।

चोरी करने से पहले बदमाशों ने स्पेशल-26 मूवी देखी थी। फिल्मी स्टाइल में पूरी तरह से सोना लूटने का प्लान बनाया था लेकिन मूवी और हकीकत दोनों में चोरों को मुंह की खानी पड़ी। चंद ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

सुनार को जब इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है तो तुरंत सुनार ने पुलिस को संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जकात नाका के सीसीटीवी द्वारा सुनार की गाड़ी का पीछा किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के दौरान पुलिस जब नाकाबंदी कर रही थी तो महाड के सुनसान इलाके में एक खराब ट्रक में माल छुपाकर आरोपी चुपचाप अपने काम में बिजी थे। गाड़ी के नंबर के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और इस पूरी लूट को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Tags: पुणे:स्पेशल-26 बनकर लूटा 41 किलो सोना
Previous Post

ट्रक ने मारी कार को टक्कर नदी में जा गिरी कार तीन लोगों की मौके पर मौत

Next Post

CM के घर विराजे बप्पा

Next Post
CM के घर विराजे बप्पा

CM के घर विराजे बप्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.