• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : ज्वालामुखी बन गई है यातायात समस्या – नितीन गड़करी

Tez Samachar by Tez Samachar
August 27, 2017
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे : ज्वालामुखी बन गई है यातायात समस्या – नितीन गड़करी

– चांदनी चौक में नितीन गडकरी ने किया उड़ानपुल का भूमिपूजन
पुणे. पुणे शहर शुरू से ही यातायात समस्या को लेकर बदनाम है. वर्तमान हालात यह है कि पुणे में इस समस्या ने ज्वालामुखी का रूप ले लिया है. उसका साथ दे रही है प्रदूषण की समस्या. दूसरी ओर देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पुणे में यह प्रतिशत सबसे ज्यादा है. इस कारण पुणे को यातायात और प्रदूषण की समस्या में मुक्ति दिलाने का एक मात्र विकल्प पब्लिक ट्रान्स्पोर्ट ऑन इलेक्ट्रिसिटी ही शेष रह जाता है. यह प्रतिपादन केंद्रीय यातायात मंत्री नितीन गडकरी ने यहां व्यक्त किया.
पुणे शहर के पश्चिमि द्वार यानी चांदनी चौक में यातायात की समस्या हल करने के लिए यहां नियोजित उड़ानपुल का भूमिपूजन केंद्रीय यातायात मंत्री नितीन गडकरी के हाथों किया गया. इस समय पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार भी उपस्थित थे.
मुंबई-बेंगलूरू राष्ट्रीय महामार्ग सहित पुणे-पौड मार्ग और बावधान, कोथरूड जानेवाले मार्ग के कारण चांदनी चौक में अक्सर यातायात जाम की समस्या होती है. वाहनों की संख्या में वृद्धि के कारण इस परिसर में दुर्घटनाओं की घटनाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. चांदनी चौक से शहर में प्रवेश करते समय तीव्र ढलान है. इस ढलान से उतरते समय अक्सर यहां दुर्घटनाएं होती है और इन दुर्घटनाओं में अनेक लोग अपनी जान तक गवा चुके है. इन दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात जाम की समस्या हल करने के लिए यहां उड़ानपुल प्रस्तावित है. साथ ही यहां राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की ओर से (एनएचआई) पुल निर्माण किया जाना है. हालांकि अभी तक इस निर्माण के लिए जरूरी भू संपादन का की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है. इस कारण इस भूमिपूजन के बाद अब भूसंपादन कब किया जाएगा, यह देखना होगा.
गड़करी ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि किसी भी काम में पैसा समस्या नहीं है, बल्कि समस्या यह है कि अधिकारी काम नहीं करते. इन अधिकारियों के पीछे डंडा लेकर पड़ना पड़ता है, तब ये लोग काम करते है. साथ ही गड़करी ने कहा कि मुला-मुठा नदी का काम करने के लिए सरकार द्वारा एनओसी दी जानी चाहिए. जलमार्ग, ड्राय पोर्ट निर्माण से सड़कों के यातायात पर असर पड़ेगा. गड़करी ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पुणे-सातारा मार्ग के चौड़ीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है. इसमें कुछ समस्याएं है, जिन्हें दूर कर आगामी 6 महीनें में काम पूरा किया जाएगा. अंत में गड़करी ने कहा कि पुणे मेट्रो नागपुर मेट्रो से भी अच्छी होगी. सिर्फ पुणेकरों को धैर्य के साथ सहयोग करने की जरूरत है.
गड़करी ने प्रलंबित प्रकल्पों को गति दी है : शरद पवार
सड़के विकास का मुख्य साधन होती है. सुलभ और मर्यादित समय में आवागमन का साधन उपलब्ध होने से उस परिसर का विकास निश्चित ही होता है. यह प्रसन्नता की बात है कि नितीन गड़करी ने अनेक प्रलंबित प्रकल्पों को गति दी और उन प्रकल्पों को पूर्ण किया. यह प्रशंसा उद्गार पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने इस समय व्यक्त किए.
इस समय उपस्थित सांसद अनिल शिरोले, आढलराव पाटिल ने भी उपस्थितों को संबोधित किया. आढलराव पाटिल ने कहा कि बायपास रोड़ का मुद्दा अनेक दिनों से प्रलंबित है. इस काम की आज से शुरूआत हुई है. खेड, सिन्नर का काम 2013 में शुरू हुआ था. जुन्नर से भीमाशंकर ओझर, लेण्याद्री राजगुरुनगर सड़क का काम पूरा किया जाना चाहिए. अब गड़करी स्वयं मंत्री होने के कारण राज्य को अधिक से अधिक निधि उपलब्ध होगा.
गिरीश बापट ने कहा कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ी है. पुणे में मेट्रो के काम की शुरूआत गड़करी के कारण ही संभव हो सकी है. जल्द ही रिंगरोड़ का काम भी शुरू होगा. गड़करी होने के कारण निधि के अभाव में कोई भी काम नहीं रुकेगा.

Tags: गिरीश बापटचांदनी चौकनितीन गडकरीपुणे समाचार
Previous Post

भुसावल:चीन की धरती पर रोबोवार प्रतियोगिता में जीत हासिल, रैली निकलकर इंजीनियरों का किया सामान

Next Post

धुलिया:गुड्डा हत्याकांड के अपराधियों पर होगी मोका कानून अंतर्गत कारवाई

Next Post

धुलिया:गुड्डा हत्याकांड के अपराधियों पर होगी मोका कानून अंतर्गत कारवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.