• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे :मुंबई हाईकोर्ट ने नए घर बनाने पर लगायी रोक

Tez Samachar by Tez Samachar
June 24, 2017
in Featured, प्रदेश
0
पुणे :मुंबई हाईकोर्ट ने नए घर बनाने पर लगायी रोक

पुणे (तेज़ समाचार प्रतिनिधि): मुंबई हाईकोर्ट ने पुणे के बाणेर और बालेवाडी परिसर में नई निर्माण कार्य को अनुमति नहीं देने का आदेश दिया है। पुणे महानगरपालिका को आदेश देते हुए मुंबई हाईकोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक किसी भी नए निर्माण कार्य को एनओसी नहीं दिया जाए।

इसके पूर्व ठाणे के घोडबंदन परिसर में भी हाइकोर्ट ने नए निर्माणकार्यों को अनुमित नहीं देने का आदेश दिया था। पुणे के बाणेर और बालेवाडी परिसर में पानी की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस संदर्भ में पुणे महानगरपालिका के नगरसेवक अमोल बालवडकर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी।

साथ ही घोडबंदर के निवासी मंगेश शेलार ने पानी की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। केंद्र सरकार के नियमानुसार महानगरपालिका को रोज प्रति व्यक्ति 150 लीटर पानी सप्लाई करना होता है लेकिन ठाणे और पुणे महानगरपालिका इन नियमों में खरी साबित नहीं हो रही, ऐसा याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही पानी की समस्या पर चिंता व्यक्त की है।

हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए महानगरी की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए पानी की आपूर्ति बढ़ाना जरूरी हो गया है, अन्यथा वहां की जनसंख्या को सीमित रखने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इस संदर्भ में पुणे और ठाणे महानगरपालिका को 2 हफ्तों में उत्तर देने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है।

Tags: #mumbai HC
Previous Post

मक्का में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, हमलावर मारा गया 11 घायल

Next Post

रेप के आरोप में शादी के दिन दूल्हा हुआ अरेस्ट

Next Post
रेप के आरोप में शादी के दिन दूल्हा हुआ अरेस्ट

रेप के आरोप में शादी के दिन दूल्हा हुआ अरेस्ट

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.