• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : राजनीति में फिर सक्रीय होंगे सुरेश कलमाड़ी!

Tez Samachar by Tez Samachar
September 6, 2017
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे : राजनीति में फिर सक्रीय होंगे सुरेश कलमाड़ी!

पुणे. कॉमनवेल्थ घोटाले के बाद से राजनीति के मंच से अचानक नदारद हुए सुरेश कलमाड़ी एक बार फिर राजनीति में सक्रीय होने के संकेत मिल रहे हैं. पुणे में श्री कसबा गणपति मंडल की विसर्जन यात्रा में जिस प्रकार से सुरेश कलमाड़ी में सक्रीय भूमिका निभाई, उससे उनके पुन: राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे है. श्री कसबा गणपति मंडल की विसर्जन यात्रा शुरू होते ही पुणे के पालकमंत्री गिरीश बापट, महापौर मुक्ता तिलक के साथ कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेश कलमाड़ी ने भी गणेश जी को पुष्पहाल पहनाया. इसके बाद इन सभी राजनेताओं ने एक साथ नाश्ता भी किया. यह घटनाक्रम इसलिए भी आश्चर्य चकित कर देनेवाला था कि अनेक वर्षों के बाद सुरेश कलमाड़ी ने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस कारण इस चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया है कि क्या सुरेश कलमाड़ी एक बार फिर राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाने जा रहे हैं. उन्हें भाजपा के राजनेताओं के साथ देखे जाने से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे भविष्य में भाजपा के साथ होंगे?
ज्ञात हो कॉमनवेल्थ घोटाले के बाद सुरेश कलमाड़ी को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद सुरेश कलमाड़ी किसी भी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए. कलमाड़ी के निष्क्रिय होने के बाद से पुणे में कांग्रेस की जो स्थिति हुई, वह किसी से छिपी नहीं है. लेकिन कलमाड़ी की सक्रीयता से एक बार फिर पुणे कांग्रेस में प्राण लौट सकते है. लेकिन इसके विपरित कुछ दिन पूर्व कलमाड़ी ने पुणे मनपा की भाजपा के कामकाज पर जिस प्रकार संतोष व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की थी और अब विसर्जन के दौरान उन्हें भाजपा नेताओं के साथ नाश्ता करते देखा गया, उससे कयास लगाए जा रहे हैं, कि कही कलमाड़ी भाजपा के साथ तो राजनीति की दूसरी पारी की शुरुआत नहीं करेंगे न?

Tags: गणेश विसर्जनगिरीश बापटपुणे समाचारमुक्ता तिलकसुरेश कलमाड़ी
Previous Post

डेटा ट्रांसफर मामले में Facebook और Whats App पर SC सख्त, 4 सप्ताह में देना होगा जवाब

Next Post

पुणे : गणेशोत्सव में 33 मरीजों को जीवनदान

Next Post
पुणे : गणेशोत्सव में 33 मरीजों को जीवनदान

पुणे : गणेशोत्सव में 33 मरीजों को जीवनदान

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.