अकोला (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):खदान पुलिस थाने में महात्मा फुले नगर निवासी ४० वर्षीय रेखा सुरेश गवई ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनका पुरानी बातों केा लेकर अमरदीप शेषराव पाटील के साथ विवाद चल रहा था। जिससे वह हमेश उनके बेटे विशाल गवई को जान से मारने की धमकी दिया करते थे। सोमवार की रात १० बजे के दौरान उनका बेटा परिसर के हुनमान मंदिर पर बैठा था। इसी बीच पडौस में रहने वाली महिला ने बताया कि उनके बेटे के साथ अमरदीप पाटील, आनंद दिलील आकोडे, संतोष सुदाम शेलार, उमेश पाटील, आशिष्ज्ञ शेषराव पाटील, शेषराव पाटील धारदार शस्त्र तथा लोहे की पाईप से पिटाई कर रहे है। यह जानकारी मिलते ही वह तत्काल अपने परिचितों के साथ मौका ए वारदात स्थल पर पहुंची। जहां पर उनका बेटा घायल अवस्था में पड़ा हुआ था आरोपियों की चंगुल से बेटे को बचाने के बाद आरोपी उनके घर पहुंचे जहां पर उनकी बेटी के साथ आरोपियों ने छेडख़ानी की।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा १४७, १४८, १४९,३०७, ४५२, ३५४ के तहत अपराध दर्ज कर अमरदीप पाटील, आंनद आकोडे, संतोष शेलार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिन पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शशीकांत नावकार कर रहे है।