• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री कल करेंगे लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान

Tez Samachar by Tez Samachar
April 20, 2018
in Featured, देश
0
प्रधानमंत्री कल करेंगे लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 21 अप्रैल को विज्ञान भवन में चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के प्रभावशाली क्रियान्वयन तथा नवाचार के लिए जिलों/कार्यान्वयन इकाईयों तथा केन्द्रीय/राज्य संगठनों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री लोक प्रशासन उत्कृष्टता पुरस्कार की शुरूआत केन्द्रीय और राज्य सरकारों के संगठनों तथा जिलों द्वारा नागरिकों के कल्याण में शानदार काम करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए चार प्राथमिक कार्यक्रमों को चिह्नित किया गया है, जिनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल भुगतान प्रोत्साहन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं ग्रामीण तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना शामिल हैं। इसके अलावा ये पुरस्कार केन्द्रीय एवं राज्य संगठनों को नवाचार के लिए भी दिए जाते हैं, जिनमें जिले भी शामिल हैं। इस वर्ष चार चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों के लिए 11 पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि केन्द्रीय/राज्य सरकार/जिलों के संगठनों को नवाचार के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें से एक पुरस्कार आकांक्षी जिले को दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर दो पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। इनमें से एक पुस्तक ‘न्यू पाथवेज’ चिह्नित प्राथमिक कार्यक्रमों और नवाचारों के क्रियान्वयन संबंधी सफलता विवरणों का संकलन है, जबकि दूसरी पुस्तक ‘एस्पीरेशनल डिस्ट्रिक्ट्सः अनलॉकिंग पोटेनशियल्स’ है, जिसमें आकांक्षी जिलों को परिवर्तित करने की रणनीतियों का विवरण है।

Previous Post

एसजेवीएन ने बिजली मंत्रालय के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए , 2018-19 में 9200 मिलियन यूनिट का लक्ष्य निर्धारित

Next Post

NPS ग्राहक ध्यान दें: अब यह हें रजिस्ट्रेशन के नए नियम

Next Post
NPS ग्राहक ध्यान दें: अब यह हें  रजिस्ट्रेशन के नए नियम

NPS ग्राहक ध्यान दें: अब यह हें रजिस्ट्रेशन के नए नियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.