• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

फायरिंग रोकने के लिए गिड़गिड़ानेवाले पाक ने फिर तोड़ा सीज फायर

Tez Samachar by Tez Samachar
May 21, 2018
in Featured, देश
0
फायरिंग रोकने के लिए गिड़गिड़ानेवाले पाक ने फिर तोड़ा सीज फायर

श्रीनगर (तेज समाचार डेस्क). लगता है पाकिस्तान की दुम कभी सीधी नहीं होगी. कुछ घंटों पहले ही भारतीय सेना की फायरिंग से कपकपा उठा पाकिस्तान फोन कर फायरिंग रोकन के लिए गिड़गिड़ा रहा था. लेकिन चंद घंटों बाद ही उसने अपनी औकात फिर दिखा दी. रामजान जैसे पवित्र माह में भी पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा. सोमवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आरएस पुरा सेक्टर में मोर्टार दागे. इसमें एक पुलिसकर्मी और दो नागरिक जख्मी हो गए.
इस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि रमजान के पवित्र महीने में यह पाकिस्तान की ‘नापाक’ हरकत है. उन्होंने साबित कर दिया है कि रमजान, कुरान और इस्लाम में उनकी कोई आस्था नहीं है. बता दें कि रविवार को पाकिस्तान ने उसकी ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत की जवाबी कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई थी. बीएसएफ ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह कर दी हैं. इसमें दुश्मन के कई रेंजर्स मारे गए हैं. बीएसएफ ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है. पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को की गई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया था. चार नागरिकों की भी मौत हो गई थी.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत सरकार पड़ोसी देश की ओर से शांति कायम करने के हर कदम को गंभीरता से लेगी. दरअसल, ब्रिटिश मीडिया के हवाले से कहा गया है कि जनरल बाजवा और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच भारत के साथ शांति और सैन्य सहयोग के लिए सहमति बनी है.
– पाक की इस्लाम-कुरान में नहीं है आस्था
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी सीमा पार से गोलाबारी कर रहे हैं, उन्होंने दुनिया को दिखा दिया है कि रमजान के पवित्र महीने, इस्लाम और कुरान में उनकी कोई आस्था नहीं है. यह रमजान के दौरान पाकिस्तान की एक ‘नापाक’ हरकत है.
– मोर्टारों से किया हमला
सेना ने बताया कि विक्रम, चिनाज और निकोवाल सीमा पर स्थित बीएसएफ की पोस्ट के साथ अन्य स्थानों पर भी मोर्टार दागे गए. अरनिया पुलिस स्टेशन पर मोर्टार गिरने से एसपीओ गुरुचरण सिंह जख्मी हो गए. जख्मी हुए नागरिकों में से दो की हालत नाजुक है.

Tags: जितेन्द्र सिंहपाक की नापाक हरकतबंकरमोर्टाररक्षामंत्रीसीजफायरसीतारमण
Previous Post

ग्वालियर : AP एक्सप्रेस के लगी आग, यात्री बाल-बाल बचे

Next Post

ग्वालियर : AP एक्सप्रेस में लगी में बाल-बाल बचे 37 डिप्टी कलेक्टर

Next Post
ग्वालियर : AP एक्सप्रेस में लगी में बाल-बाल बचे 37 डिप्टी कलेक्टर

ग्वालियर : AP एक्सप्रेस में लगी में बाल-बाल बचे 37 डिप्टी कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.