• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बुलेट ट्रेन का विरोध करने वाले करें बैलगाड़ी से यात्रा : प्रधानमंत्री

Tez Samachar by Tez Samachar
December 3, 2017
in Featured, देश, प्रदेश
0
बुलेट ट्रेन का विरोध करने वाले करें बैलगाड़ी से यात्रा : प्रधानमंत्री

भरूच (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जो लोग बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध कर रहे हैं, उन्हें बैलगाड़ी से यात्रा करनी चाहिए। मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस ने 1.1 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना की निंदा की है। मोदी ने इस परियोजना को बहुत नगण्य लागत वाला बताया है। बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद को मुंबई से जोड़ेगी, इसे जापान द्वारा बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भी इस परियोजना को चाहती थी, लेकिन हासिल करने में नाकाम रही और इस वजह से अब विरोध कर रही है। नर्मदा के तट पर गुजरात शहर के निकट अमोद सुगर फैक्ट्री के पास एक चुनावी सभा में मोदी ने कहा, ‘‘जो लोग बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध कर रहे हैं, उन्हें बैलगाड़ी से यात्रा करनी चाहिए। हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।’’

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण सरकार द्वारा संचालित, जापान इंटरनेशनल कॉआपरेशन एजेंसी द्वारा किया जाएगा, जिससे गुजरात में रोजगार की भारी संभावनाएं पैदा होंगी। मोदी ने कहा, ‘‘कल्पना कीजिए कितना बड़ा रोजगार क्षेत्र, भरूच के लिए पैदा होगा। मैं आप से पूछता हूं कि बुलेट ट्रेन के ढांचे के लिए सीमेंट कहां से आएगा, लोहा कहां से आएगा, मजदूर कहां से आएंगे? क्या यह भारत से नहीं आएंगे और इसको कौन खरीदेगा? जापान? क्या यह बड़ा सौदा नहीं है।’’ ‘‘मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार भी इस परियोजना को चाहती थी, लेकिन वह इसे हासिल नहीं कर सकी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने इसे बहुत ही नगण्य कीमत पर हासिल किया है। इसलिए कांग्रेस इसे पसंद नहीं कर रही। कांग्रेस से मेरी सिर्फ यह शिकायत है कि यदि वे कोई चीज हासिल नहीं कर सकते तो जब कोई दूसरा इसे कर लेता है तो उन्हें दिक्कत क्यों होती है।’’

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के उस बयान के लिए नेहरू-गांधी परिवार की खिल्ली उड़ाई, जिसमें कहा गया था कि मोदी ने गुजराती मूल का होने के बावजूद राज्य के लिए कुछ नहीं किया। मोदी ने कहा, ‘‘गुजरात के लिए उन्होंने क्या किया है। क्या उन्होंने रोल ऑन, रोल ऑफ फेरी सेवा परियोजनाओं के बारे में सोचा। सालों तक कांग्रेस ने गांवों व शहरों, राज्यों, शिक्षित व अशिक्षित लोगों, जाति व समुदायों में भेद किया है।’’

Tags: #pmomodi
Previous Post

शहादा:रिश्वतखोरी मामले में पिता-पुत्र को पुलिस

Next Post

भविष्य की राजनीति का संकेत दे गया उत्तर प्रदेश चुनाव

Next Post
भविष्य की राजनीति का संकेत दे गया उत्तर प्रदेश चुनाव

भविष्य की राजनीति का संकेत दे गया उत्तर प्रदेश चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.