• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बेटे ने काटा पिता का गला, फिर फेवीक्विक से चिपकाने की कोशिश

Tez Samachar by Tez Samachar
February 26, 2018
in Featured, प्रदेश
0
बेटे ने काटा पिता का गला, फिर फेवीक्विक से चिपकाने की कोशिश

बस्ती ( तेज़ समाचार प्रतिनिधी ) – उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक कलयुगी बेटे ने पहले अपने पिता की गर्दन काट दी फिर घबराहट में उसे फेवीक्विक से चिपकाने बैठ गया। जब गर्दन नहीं चिपकी तो वह घबराकर पिता को छोड़कर घर से भाग गया।

जानकारी के अनुसार जिले के सोनहा थानांतर्गत दरियापुर जंगल टोला भैसहवा में रहने वाले रामदेव मिश्र (65) रेलवे से रिटायर हो चुके हैं। वह अपने बेटे और बहू और दो पोते के साथ रहते हैं। शनिवार को रामदेव अपने घर के कमरे थे, उसी दौरान उनका बेटा जगदीश आया और एक झटके में पिता की गर्दन काट दी। गर्दन काटने के बाद जब उसके पिता दर्द से कराहने लगे तो उसने फेवीक्विक से उनकी गर्दन जोड़ने की कोशिश की।  इसी दौरान जगदीश ने अपने घर की टीवी का वोल्यूम बढ़ा दिया ताकि पिता की चीखें घर से बाहर न जा सकें।

फेवीक्विक से जब पिता की गर्दन नहीं जुड़ी तो वह घर को लॉक करके भाग गया। जब रामदेव की चीखें पड़ोसियों ने सुनी तो दरवाजा तोड़कर वे अंदर पहुंचे। लोगों ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया और इलाज करवाया। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयानों के आधार बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बेटा अभी भी फरार है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के मुताबिक 70 वर्षीय रामदेव मिश्रा का अपने बेटे से जगदीश मिश्र से संपत्ति को लेकर विवाद था। रामदेव मिश्र रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद से गांव में रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत काफी पहले हो चुकी है। रामदेव की दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। फिलहाल वे बेटे जगदीश के पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। आरोपी जगदीश ने 13 साल पहले छत से धकेल कर पहली पत्नी को मार डाला था। जेल से छूटने के बाद उसने दूसरी शादी की जिससे दो बच्चे हैं। उसके अभद्र व्यवहार के चलते गांव के लोगों या रिश्तेदारों का रामदेव के घर आना-जाना न के बराबर है।

 
Tags: # गर्दन रेती#फेवीक्विक
Previous Post

हार्ट अटैक से नहीं बाथटब में डूब कर हुई श्रीदेवी की मौत, शराब के नशे में थी अभिनेत्री

Next Post

84 साल के सी.ए. करेंगे पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जांच

Next Post
84 साल के सी.ए. करेंगे पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जांच

84 साल के सी.ए. करेंगे पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.