• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भाजपा कार्यकर्ता कमलाकर पोहणकर की परिवार सहित निर्मम हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
June 11, 2018
in Featured, प्रदेश
0
भाजपा कार्यकर्ता कमलाकर पोहणकर की परिवार सहित निर्मम हत्या

नागपुर (तेज समाचार डेस्क). रविवार की रात नागपुर शहर का आराधना नगर में भाजपा कार्यकर्ता कमलाकर पोहणकर की परिवार के पांच सदस्यों सहित निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार हत्यारों ने तेज धार वाले किसी हथियार से पूरे परिवार की हत्या की है. सौभाग्य से कमलाकर की छोटी बेटी और भतीजी दूसरे कमरे में सो रही थीं, इसलिए वे सुरक्षित हैं. पुलिस को यह हत्याकांड पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है और पुलिस ने कमलाकर के साले पर शक जताया है. हालांकि, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.
– पूरे घर में बिखरी पड़ी थी लाशें
पुलिस ने बताया कि कमलाकर उनकी पत्नी अर्चना (45), बेटी वेदांती (12), मां मीराबाई (73) और भतीजे कृष्णा की हत्या की गई है. कमलाकर की छोटी बेटी मिताली (9) और भतीजी वैष्णवी (7) दूसरे कमरे में सो रही थीं, लिहाजा उनकी जान बच गई. कमलाकर की बेटी और भतीजी ने सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि बेडरूम से किचन और बाथरूम तक लाशें बिखरी पड़ी थीं. इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि परिवार ने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की होगी, लेकिन हथियारों और हत्यारों की क्रूरता के सामने वे बेबस हो गए होंगे.
– कमलाकर के साले पर है पुलिस को संदेह
नागपुर पुलिस के डीसीपी नीलेश भरणे ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद का मसला हो सकता है. भरणे ने बताया कि कमलाकर के घर के सामने उसके साले विवेक पालटकर की बाइक मिली है, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा हैं. हालांकि इस घटना में विवेक का बेटा मारा गया. पुलिस को शक है कि विवेक का इस हत्या में लिंक हो सकता है. विवेक पर साल 2014 में अपनी पत्नी सविता की हत्या का आरोप है. वह कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है. पुलिस कमलाकर की कॉल डिटेल्स से भी हत्या के सुराग तलाश रही है.
– प्रॉपर्टी डीलिंग के एंगल से भी तलाश कर रही पुलिस
कमलाकर प्रॉपर्टी की खरीद-फारोख्त भी करते थे. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ समय पहले उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. घर के अंदर से लूटपाट, छीना-झपटी या चोरी का कोई निशान नहीं मिला है. घर का दरवाजा भी अंदर से खुला हुआ था. इसलिए माना जा रहा है कि इस हत्याकाण्ड में किसी परिचित का हाथ हो सकता है.

Previous Post

नंदूरबार : नाबालिग के गर्भवती होने पर हुआ बलात्कार का पर्दाफाश

Next Post

भय्यूजी महाराज ने की आत्महत्या

Next Post
भय्यूजी महाराज ने की आत्महत्या

भय्यूजी महाराज ने की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.