• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भारतीय सेना ने म्यांमार में विद्रोहियों को कुचला

Tez Samachar by Tez Samachar
September 27, 2017
in Featured, दुनिया
0
भारतीय सेना ने म्यांमार में विद्रोहियों को कुचला

दिल्ली. भारतीय सेना ने बुधवार तड़के म्यांमार की सीमा पर अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (के) को काफी नुकसान पहुंचाया है. भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड ने इसकी पुष्टि की है.
भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि उसने म्यांमार की सीमा पर मौजूद नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग (एनएससीएन-के) के उग्रवादियों खिलाफ अभियान चलाया और भारी मात्रा में विद्रोहियों को नुकसान पहुंचाया है. सैन्य अधिकारियों ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह कोई “सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी.
भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत-म्यांमार सीमा पर बुधवार तड़के लगभग 4.45 बजे हमले किए गए. सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारी मात्रा में विद्रोही हताहत हुए हैं, जबकि भारतीय पक्ष से कोई हताहत नहीं हुआ है. पूर्वी कमान ने ट्वीट किया, एनएससीएन (के) सदस्यों को भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ है. भारतीय सुरक्षा बल से कोई हताहत नहीं हुआ है.
इससे पहले जून 2015 में सेना ने एनएससीएन (के) के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी. यह स्ट्राइक मणिपुर में एनएससीएन (के) द्वारा 18 जवानों की हत्या करने के बाद की गई थी.

Tags: भारतीय सेना ने म्यांमार विद्रोहियों का कुचला
Previous Post

‘ऑपरेशन अर्जुन’ से पस्त हुआ पाकिस्तान

Next Post

हरफनमौला है हार्दिक पांड्या :राहुल द्रविड़

Next Post
हरफनमौला है हार्दिक पांड्या :राहुल द्रविड़

हरफनमौला है हार्दिक पांड्या :राहुल द्रविड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.