• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भारत-चीन के बीच युद्ध का कारण बन सकता है ‘हिंदू राष्ट्रवाद’- चीनी मीडिया की बौखलाहट

Tez Samachar by Tez Samachar
July 20, 2017
in Featured, दुनिया
0
भारत-चीन के बीच युद्ध का कारण बन सकता है ‘हिंदू राष्ट्रवाद’- चीनी मीडिया की बौखलाहट

नई दिल्ली ( तेजसमाचार संवाददाता ) – सीमा विवाद के मामले में चीनी मीडिया ने भारत के खिलाफ वर्चुअल मोर्चा खोल रखा है। चीन भारत से डाकोला से सैनिकों को वापस बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ है, वहीं भारत चीन को सीमा इलाके में सड़क निर्माण से रोकने की मांग पर अडिग है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दोनों देशों के बीच जारी तनातनी को लेकर युद्ध की आशंका जाहिर करते हुए ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ पर टिप्पणी की है। चीन के सरकारी अखबार में छपी संपादकीय नीति अनाधिकारिक रुप से चीनी सरकार का नजरिया होती है।

ग्लोबल टाइम्स में लिखा है कि भारत का ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ दोनों देशों के बीच युद्ध के खतरे को बढ़ा रहा है। ‘भारत में बढ़ता हिंदू राष्ट्रवाद’ के नाम से छपे इस लेख में कहा गया है, ‘भारत को सावधान रहना चाहिए और उसे धार्मिक राष्ट्रवाद को दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण नहीं बनने देना चाहिए।’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हिंदू राष्ट्रवाद भारत को चीन के साथ युद्ध की तरफ धकेल रहा है।’ इसमें कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव ने देश में राष्ट्रवादी भावनाओं को हवा दी है। और ऐसे में अगर धार्मिक राष्ट्रवाद हद से ज्यादा बढ़ गया तो मोदी भी कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि वह 2014 के सत्ता में आने के बाद मुस्लिमों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने में विफल रहे हैं।’

अखबार में छपा लेख बताता है, ‘मोदी ने सत्ता में आने के बाद बढ़ते हिंदू राष्ट्रवाद की भावना का लाभ उठाया। राष्ट्रवादी नजरिया चीन से बदले की मांग कर रहा है।’ रिपोर्ट में लिखा गया है, ‘चीन की तरफ से बार-बार सेना को वापस लिए जाने की अपील के बाद भी नई दिल्ली उकसावे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।’ वहीँ संसद के मानसून सत्र में भी चीन सीमा विवाद को लेकर हंगामा जारी है। समाजवादी पार्टी नेता और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में सरकार को नसीहत देते हुए कहा था कि चीन भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर चुका है। उन्होंने कहा कि भारत को भी अब तिब्बत की आजादी का समर्थन करना शुरू कर देना चाहिए। गौरतलब है कि तिब्बत में चीनी सैनिकों की तैनाती और भारी हथियारों को तैनात किए जाने की खबर आई थी, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Tags: 'हिंदू राष्ट्रवाद'Chinaग्लोबल टाइम्सधार्मिक राष्ट्रवाद
Previous Post

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दमन एवं दीव के लिए गृह मंत्री की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Next Post

शिमला : खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Next Post
शिमला : खाई में गिरी बस, 28 की मौत

शिमला : खाई में गिरी बस, 28 की मौत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.