• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मनपा के गोदाम से बेची जा रही जब्त प्लास्टिक की थैलियां

Tez Samachar by Tez Samachar
December 28, 2017
in खानदेश समाचार, जलगाँव, धुले, नंदुरबार
0
मनपा के गोदाम से बेची जा रही जब्त प्लास्टिक की थैलियां

जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). मनपा के स्वास्थ्य विभाग एवं अतिक्रमण निर्मूलन विभाग ने तीन माह पहले दाणाबाजार के एक दुकान से प्लास्टिक थैलियां जब्त करने की कारवाई की थी। जब्त की गई ४२५ बोरियां मनपा के गोडाऊन में से सीधे बाजार में बेची जा रही है. यह जानकारी मिलने पर भाजपा पार्षद पृथ्वीराज सोनवणे, गुटनेता सुनील माली ने इस गोडाऊन की बोरियों की गिनती की तो १५ बोरियां कम होने की बात पता चली। शहर में दिवाली के दिनों में मनपा के स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण निर्मुलन विभाग ने दाणाबाजार में प्लास्टिक की थैलियों की बिक्री करने वालों पर कारवाई की थी। इसमें एक दुकान में लगभग ४२५ बोरियां प्लास्टिक थैलियां जब्त की थी। वह बोरियां मनपा के बालगंधर्व खुले नाट्यगृह के परिसर में होने वाले गोडाऊन में रखी थी। किन्तू यह बोरियां धीरे-धीरे बाहर पुन: व्यापारियों की ओर बिक्री होने की गुप्त जानकारी पार्षद सोनवणे को मिलने के बाद उन्होने बुधवार शाम को गुटनेता माली को साथ लेकर स्वास्थ्य अधिकारी उदय पाटील, अतिक्रमण निर्मूलन विभाग अधिक्षक एच.एम.खान आदि कर्मचारियों को साथ लेकर बोरियों की जांच कर उनकी गिनती की। इसमें ४०१ बोरियां दिखाई दी। गुरूवार को पुन: सुबह साढ़े ग्यारह बजे इन बोरियों की जांच की गई तो ४१० बोरियां ही पायी गई। १४ बोरियां कहां गई इसके बारे में पुछने पर उसका जवाब अधिकारी एवं कर्मचारियों को नहीं देते आया।
– कर्मचारियों ने ही बेच दी बोरियों
गोडाऊन में अतिक्रमण निर्मुलन विभाग की रोजाना जब्त की गई सामग्री रखने के लिये कर्मचारी आते है। उन्हे ही गोडाऊन में प्रवेश है। किन्तू इस गोडाऊन के ताला बंद कमरे से ४२५ बोरियों में से १५ बोरियां कहां गई। कर्मचारियों ने ही सीधे इन बोरियों की बिक्री बाजार में की है। तथा कईं जब्त माल सीधे पैसे लेकर बड़ा भ्रष्टाचार कर्मचारी अधिकारी कर रहे होने का आरोप पार्षद सोनवणे ने इस समय किया।
– जब्त माल का रिकार्ड रखना जरूरी
मनपा के गोडाऊन में बडे पैमाने पर अतिक्रमण निर्मुलन कारवाई में जब्त की गई सामग्री जमा है। किन्तू जब्त की जाने वाली सामग्री किस की, कितनी वस्तुएं इस संदर्भ का रिकार्ड ही नहीं हे। जिसके कारण गोडाऊन में जब्त एवं वापिस दी जाने वाली वस्तु के आने-जाने का रिकार्ड रखने, तथा इस मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों पर कारवाई करने की मांग पार्षद सोनवणे ने प्रभारी आयुक्त किशोर राजे निंबालकर से की है।

Tags: अधिकारी ही बेच रहे जब्त प्लास्टिक की थैलियां
Previous Post

अब किसी भी दुकान से ले सकते है राशन

Next Post

कुत्ते के चंगुल से युवक ने बंदर को छुड़ाया

Next Post
कुत्ते के चंगुल से युवक ने बंदर को छुड़ाया

कुत्ते के चंगुल से युवक ने बंदर को छुड़ाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.