जामनेर (नरेंद्र इंगले ):6 अप्रैल को निगम के लिये होने वाले आम चुनावो के मतदान के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस ने नेता संजय गरुड कि अगुवायी मे प्रचार अभियान मे काफी बढत बना ली है , जिसके कारण विकास के बदोलत कल तक प्रचार मे आगे रहि भाजपा मंत्री महाजन की अनुपस्थिती मे पिछड गयी थी . अब मंत्रीजी ने स्वयम शहर का चुनावी मैदान संभाल लिया है . अचारसंहिता के चलते सरकारी काफीला त्यागकर महाजन अकेले हि बूलेट पर सवार होकर नगर के सभी वार्ड मे पार्टी प्रत्याशीयो के साथ मतदाताओ से संपर्क बना रहे है . 1993 मे शहर ग्रामपंचायत के सरपंच रह चुके महाजन नगर कि हर नब्ज से परीचीत है , बावजूद इस के 2002 और 2014 के निकाय चुनावो मे मतदाताओ से उन्हे मायूसी हासिल हुयी , वहि बीते विधानसभा चुनावो का अपवाद छोड दे तो महाजन शहर से कभी बढत नहि बना पाए है . इस चुनाव मे राष्ट्रवादी कांग्रेस कि प्रत्याशी प्रो श्रीमती अंजली पवार से मिल रहि कडी चुनौती को भेदने के लिये खुद महाजन को काफी मेहनत करना पड रहि है . विदीत हो कि भाजपा के ओर से लोकनियुक्त नगराध्यक्षा के लिये मंत्रीजी की पत्नी श्रीमती साधना महाजन प्रत्याशी है .
चिकित्सको के समीक्षा के मुताबीक स्थानीय मुद्दो पर लडे जाने वाले इस चुनाव मे प्रस्थापीत भाजपा के नितीयो के खिलाफ मतदाताओ के बीच अंतर्विरोध कि सुप्त भावना पनप रहि है जो प्रतीदिन मजबुत होती बतायी जा रहि है , वहि विपक्ष कि प्रत्याशी के विषय मे व्यक्तीगत हमले करना भी भाजपा के लिये जोखिम से कम नहि है . बहरहाल ऐसी स्थिती मे मंत्रीजी कि बूलेट सवारी क्या रंग लाती है यह तो आने वाला वक्त हि बतायेगा . 2011 कि जनगणना के अनूसार निकाय चुनाव के लिये 38 हजार मतदाता कुल 12 वार्ड के 24 सदस्यो और एक लोकनियुक्त नगराध्यक्ष कि सिट के लिये 6 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे , नतीजे 7 अप्रैल को घोषित होगे .


