• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

म्यांमार सेना का दावा – रोहिंग्या आतंकियों द्वारा हिंदुओं की हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
September 24, 2017
in Featured, दुनिया
0
म्यांमार सेना का दावा – रोहिंग्या आतंकियों द्वारा हिंदुओं की हत्या

नई दिल्ली ( तेज समाचार संवाददाता )- एक और भारत में रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने की मांग की जा रही है. वहीँ दूसरी ओर म्यांमार सेना ने रोहिंग्या आतंकियों द्वारा हिंदुओं की हत्या किये जाने का दावा किया गया है.

अंतर्राष्ट्रीय समाचार संस्था एएफपी के अनुसार रोहिंग्या आतंकियों की ओर मारे गए 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है. समाचार संस्था के अनुसार म्यांमार सेना का कहना है कि इन हिंदुओं की हत्या रोहिंग्या आतंकियों ने की है. म्यांमार आर्मी की तरफ से रविवार शाम यह बयान जारी किया गया.  विदित हो कि पिछले कई सालों से म्यांमार सेना और रोहिंग्या मुस्लिमों के बीच संघर्ष चल रहा है. रोहिंग्या मुसलमानों पर कई बार सेना के जवानों को मारने का आरोप भी लगा है. म्यांमार में बढ़ रही हिंसा की वजह से कई रोहिंग्या मुसलमान दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं.

कई रोहिंग्या मुसलमानों से सभी अधिकार छीन लिए जाने के बाद म्यांमार में उनके साथ अत्याचार होने के ज्यादा मामले सामने आने लगे और उन पर कई पाबंदियां लगा दी गईं. बढ़ते अत्याचार के बाद रोहिंग्या मुसलमानों ने बांग्लादेश और भारत की ओर पलायन करना शुरू कर दिया और कुछ लोगों ने अपने अधिकार पाने के लिए कई आतंकवादी गतिविधियों का सहारा भी लिया. कट्टरपंथी बौद्ध और कट्टरपंथी रोहिंग्या के बीच कई बार झड़प हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार म्यांमार में भड़की हिंसा में 400 लोगों की जान जा चुकी है.

Tags: # रोहिंग्या # रोहिंग्या मुसलमान # रोहिंग्या आतंकी # हिंदू
Previous Post

हिंदी पत्रकारिता का भविष्य सुरक्षित, परिसंवाद में एक सुर में बोले दिग्गज

Next Post

‘आई एम ई आई’ नम्बर से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

Next Post
‘आई एम ई आई’ नम्बर से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

'आई एम ई आई' नम्बर से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.