यावल. स्थानि खाटिक वाडा में घर के सामने भंगार का साहित्य क्यों डाला, ऐसा पुछने पर दो परिवार में विवाद होकर उसका रूपांतर मारपीट में होने से एक ही परिवार के ६ घायल हुए। जिसमें के तीनों का स्वास्थ गंभीर होकर सभी को यावल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला सरकारी अस्पताल रवाना किया गया।
यावल पुलिस में मामले में दंगा का अपराध दर्ज किया गया। यह घटना मंगलवार को घटित हुई। शहर के बाबुजीपुरा परिसर के खाटिक वाडा निवासी बिस्मिल्ला नथ्थु खाटिक की शिकायत अनुसार मंगलवार को घर के सामने संशयित आरोपी शफी अलाऊद्यीन खाटीक ने रास्ते पर कुछ भंगार साहित्य डाला। तब शिकायतकर्ता ने हमारे घर के सामने भंगार साहित्य क्यों डाला, ऐसा पुछने से नाराज होकर शफी खाटिक सहित कमरोद्याीन अलाऊद्यीन खाटीक, रफीक अलाऊद्यीन खाटीक, खालीद अलाऊद्यीन खाटीक, मो.अली कमरोद्यीन खाटीक, साबीर नबी खाटीक सभी निवासी खाटीक वाडा यावल व इमरान अकबर खाटीक (रावेर) आदि सातों ने शिकायतकर्ता व उनके परिवार पर लाठीकाठी व लोहे के रॉड से हमला किया। जिसमें जो भी सामने आएगा उसे बुरी तरह से मारपीट की गई। मारपीट में ७८ वर्षीय शेख नथ्थु शेख महेबुब खाटीक, ३० वर्षीय सज्जाद नबाब खाटीक व ३० वर्षीय शबानाबी दस्तगीर खाटीक के सीर पर लोहे के रॉड से गहरी चोट आई। तथा जुनेद दस्तगीर खाटीक, अलताफ बिस्मिल्ला खाटीक व शिकायतकर्ता बिस्मिल्ला खाटीक को भी मामुली चोटे आई है। जिसमें के पाचों पर यावल में ग्रामीण अस्पताल में डा.रश्मी पाटील ने प्रथमोपचार किया। उन्हें तत्काल जलगांव के सरकारी अस्पताल रवाना किया।
घटनास्थल परिसर में नागरिकों ने समय पर ही दौड़ लगाकर घायलों को तत्काल अस्पताल रवाना किया। घटना की जानकारी हेतू पुलिस उपनिरीक्षक सुनिता कोलपकर, हवालदार गोरख पाटील ने घटनास्थल दौड़ लगाई। बिस्मिल्ला खाटीक की शिकायत पर दंगा सहित विविध धाराओं तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक फौजदार आर.के.पाटील कर रहे है।

