मुंबई (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):- इन दिनों दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर के चर्चे गरम हैं वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी की मां इस खबर को सिरे से खारिज कर सोनाली के विवाह के बारे में सोच रहीं है. सोनाक्षी का अफेयर बंटी सचदेवा के साथ चल रहा है। हालांकि इन दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को कभी आधिकारिक तौर पर स्वीकारा नहीं है और न ही इस विषय पर कभी दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है, सोनाक्षी की मां बंटी सचदेवा से खुश नहीं हैं और उन्हें तो दामाद के रूप में कोई और ही चाहिए। सोनाक्षी के टीवी शो नच बलिए 8 के फिनाले में पहुंची सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा ने कहा, ‘सोनाक्षी अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। सोना को तभी शादी करनी चाहिए, जब वे पूरी तरह तैयार हों।’ उन्होंने सोनाक्षी को यह सलाह भी दी कि उन्हें ऐसे लड़के से शादी करनी चाहिए जो उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करें। यही नहीं, पूनम सिन्हा ने यहां यह भी बता दिया कि सोनाक्षी का परफेक्ट मैच यानी उनका दामाद एक्टर रणबीर कपूर जितना गुड लुकिंग होना चाहिए।