• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने कोहिमा और दीमापुर में महिला पुलिस थाने स्‍थापित करने की सराहना की

Tez Samachar by Tez Samachar
December 8, 2017
in Featured, देश
0
राजनाथ सिंह ने कोहिमा और दीमापुर में महिला पुलिस थाने स्‍थापित करने की सराहना की

नई दिल्ली (तेजसमाचार प्रतिनिधि):केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नगालैंड की 15 इंडिया रिजर्व (महिला) बटालियन बनाने और महिलाओं को अधिकार संपन्‍न बनाने के लिए कोहिमा और दीमापुर में महिला पुलिस थाने स्‍थापित करने के लिए राज्‍य सरकार की भूमिका की सराहना की। श्री राजनाथ सिंह आज कोहिमा में किसामा गांव में होर्नबिल फेस्टिवल 2017 में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्‍होंने इस अवसर पर नगालैंड की जनता को बधाई दी। नगालैंड के राज्‍यपाल श्री पी.बी आचार्य ने होर्नबिल फेस्टिवल के 8वें दिन गृह मंत्री का स्‍वागत किया।

नगालैंड के मुख्‍यमंत्री श्री टी.आर जेलियांग ने स्‍वागत भाषण दिया। इस अवसर पर नगालैंड के विभिन्‍न कलाकारों ने सांस्‍कृतिक नृत्‍य, खेल और लोक नृत्‍य प्रस्‍तुत किया। बाद में गृह मंत्री ने थापा इंडोर स्‍पोर्ट्स परिसर और असम राइफल्‍स परिसर सुखोवी, दीमापुर में सैनिक सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। उनके साथ असम राइफल्‍स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल चौकीन चौहान थे। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा जवानों के त्‍याग को धन से नहीं आंका जा सकता और महिलाओं के जबरदस्‍त योगदान को कम करके नहीं देखा जाना चाहिए।

Previous Post

राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को प्रेजिडेंट कलर भेंट किया

Next Post

जलगांव जिला परिषद के 20 करोड़ के विकास कार्य का प्रस्ताव फेल

Next Post
जलगांव जिला परिषद के 20 करोड़ के विकास कार्य का प्रस्ताव फेल

जलगांव जिला परिषद के 20 करोड़ के विकास कार्य का प्रस्ताव फेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.