• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने सीमा बल को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया

Tez Samachar by Tez Samachar
January 1, 2018
in Featured, देश
0
राजनाथ सिंह ने सीमा बल को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ) :नव वर्ष के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री ने आज उत्तराखंड जिले में हिमालय सीमा के अग्रिम क्षेत्रों की यात्रा की। उन्होंने नीलोंग सीमा आउट-पोस्ट में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। यह आउट-पोस्ट 11,636 फीट एमएसएल की ऊंचाई पर स्थित है। श्री राजनाथ सिंह ने घाटी की बर्फीली ऊंचाई पर तैनात जवानों से व्यक्तिगत बातचीत की।

केंद्रीय गृहमंत्री ने शून्य से कम तापमान में हिमालय की बेहद ऊंची व कठिन परिस्थितियों में समर्पित सेवा के लिए आईटीबीपी जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिमवीर बड़े हौसले के साथ कार्य कर रहे हैं और मंत्रालय राष्ट्र के प्रति आईटीबीपी कर्मियों की अमूल्य सेवाओं से वाकिफ है। उन्होंने सीमा बल को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस यात्रा में आईटीबीपी के डीजी श्री आर.के. पचनंदा भी उनके साथ थे।

कल केंद्रीय गृहमंत्री आईटीबीपी जवानों के परिवारों से मिले, जो उत्तरकाशी के माटली स्थित यूनिट परिसर के आवासों में रह रहे हैं। नए वर्ष के अवसर पर उन्होंने जवानों के परिजनों को बधाई दी। श्री राजनाथ सिंह की यह पहली नीलोंग यात्रा है। पिछले वर्ष सितम्बर-अक्टूबर में श्री राजनाथ सिंह ने माना, लपथल और रिमखिम स्थित आउट-पोस्ट तथा जोशीमठ के निकट ऑउली स्थित आईटीबीपी पर्वतारोहण संस्थान का दौरा किया था। उन्होंने आईटीबीपी जवानों के साथ दशहरा पर्व मनाया था।

Previous Post

धुलिया :पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर की कार्रवाई

Next Post

नरेन्द्र मोदी को मिलेगा रजनीकांत का साथ

Next Post
नरेन्द्र मोदी को मिलेगा रजनीकांत का साथ

नरेन्द्र मोदी को मिलेगा रजनीकांत का साथ

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.