• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक प्रारंभ, अमित शाह, जेटली लेंगे हिस्सा

Tez Samachar by Tez Samachar
September 1, 2017
in Featured, देश
0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक प्रारंभ, अमित शाह, जेटली लेंगे हिस्सा

सरसंघचालक मोहन जी भागवत सहित वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता

वृंदावन ( तेज़ समाचार डेस्क ) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक वृंदावन में प्रारंभ हुई । आज १ सितम्बर से तीन दिन चलने वाली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री अरुण जेटली हिस्सा लेंगे ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक संगठनों के माध्यम से सक्रिय है। अपनी उपलब्धि , अनुभव व निरीक्षण को सांझा करने की दृष्टि से ऐसी समन्वय बैठक का आयोजन होता है। यह कहना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन जी वैद्य का।

बुधवार को श्रीधाम वृंदावन के केशव धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक से पूर्व एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते मनमोहन जी वैद्य ने कहा कि 1 से 3 सितंबर के मध्य आयोजित इस अखिल भारतीय बैठक में 35 अनुशांगिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। बैठक में सहभागिता हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प.पू. सरसंघचालक डाॅ. मोहन जी भागवत , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भय्या जी जोशी , सहित वरिष्ठ अधिकारी वृंदावन स्थित केशव धाम में पहुंच चुके हैं।

मनमोहन जी वैद्य ने कहा कि वर्ष में इस प्रकार की दो बैठकों का आयोजन किया जाता है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अनुभवों का आदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि  कि आज संघ के स्वंयसेवक शिक्षा , सेवा , सुरक्षा , स्वावलम्बन , आर्थिक , वैचारिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं और समाज जीवन के हर स्तर में सक्रिय होने के कारण वहां से प्राप्त अनुभवों को सांझा करनाए कार्य की विकास की दृष्टि से महत्व होता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक निर्णय करने वाली नहीं है अपितु यहां वरिष्ठ अधिकारियों का अपने अनुभवों का समन्वय और आदान प्रदान होगा। बैठक में आर्थिक , आंतरिक सुरक्षा व अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।

 एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सभी संगठन अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं और अपनी कार्यपद्धिति का निमार्ण स्वयं करते हैं। जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है , उन्हें संघ की रचना समझनी चाहिए। मनमोहन जी वैद्य ने जानकारी दी कि बैठक में देशभर से संघ की विभिन्न गतिविधि प्रमुख उपस्थित रहेंगे। साथ ही विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , केंद्रीय वित्त अरूण जेटली , केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रीमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री के आने की भी संभावना है। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र जी ठाकुर व पश्चिमी उप्र व उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पदम जी उपस्थित रहे।

 

Tags: #राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ#समन्वय बैठकमोहन भागवत
Previous Post

10.36 लाख की चोरी

Next Post

पत्नी के 72 टुकडे करने वाले पति को उम्रकैद

Next Post
पत्नी के 72 टुकडे करने वाले पति को उम्रकैद

पत्नी के 72 टुकडे करने वाले पति को उम्रकैद

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.