• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

रेल हादसे के पीछे आतंकी कनेक्शन की होगी जांच, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश

Tez Samachar by Tez Samachar
August 19, 2017
in Featured, देश
0
रेल हादसे के पीछे आतंकी कनेक्शन की होगी जांच, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में खतौनी स्टेशन केपास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के करीब 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अब तक करीब 10 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 100 से अधिक यात्री घायल हो गएहै. दुर्घटना के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ट्विटकर जानकारी दी है कि मंत्रालय इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं साथ ही राहत-बचाव कार्य युद्धस्‍तर पर शुरू हो गया है. सूचना मिलते ही रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गये हैं.

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तर प्रदेश रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा, कोई गड़बड़ी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सीनियर अफसरों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा, मैं इस घटना पर निजी तौर पर मेरी नजर है। वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा है और राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने का आदेश दिया है।

सुरेश प्रभु ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, मेडिकल वैन मौके के लिए निकल चुकी हैं। राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सुरेश प्रभु ने लिखा कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखने को कहा है। मौके पर मौजूद सिपाही ने बताया कि 3-4 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। हादसे में हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है।

ये भी पड़े :मुजफ्फरपुर में बड़ा रेल हादसा : कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 10 की मौत, 100 से अधिक घायल

हादसे के पीछे साजिश से इनकार नहीं

रेलवे के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे के पीछे साजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि पटरी टूटी हुई मिली है। ज्ञात हो कि कानपुर के पास पुखरायां में भी पिछले साल इसी तरह का हादसा हुआ था। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ सामने आया था। एनआईए इसकी जांच कर रही है।

हादसे की पीछे आतंकी कनेक्शन की होगी जांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्रेन हादसे की जानकारी ली है और हादसे पर दुख व्यक्त किया है। आदित्यनाथ ने कहा कि पीडि़तों को जल्द से जल्द हर तरह की मदद पहुंचाई जाएगी। इस हादसे के पीछे आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जाएगी। इसके लिए एटीएस की टीम डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर रवाना हो चुकी है।

Tags: रेल मंत्री सुरेश प्रभु
Previous Post

हिम्मत है तो तोड़ लीजिए पार्टी : नीतीश की शरद यादव को चुनौती

Next Post

कलर्स टीवी:’महाकाली’ के दो कलाकारों की कार हादसे में हुई मौत

Next Post
कलर्स टीवी:’महाकाली’ के दो कलाकारों की कार हादसे में हुई मौत

कलर्स टीवी:'महाकाली' के दो कलाकारों की कार हादसे में हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.