• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

लोकतंत्र को मजबूत बनाने सभी की एकजुटता आवश्यक – मंत्री भूसे

Tez Samachar by Tez Samachar
January 27, 2018
in खानदेश समाचार, धुले
0
लोकतंत्र को मजबूत बनाने सभी की एकजुटता आवश्यक – मंत्री भूसे

धुलिया (तेज़ समाचार के लिए वाहिद ककर ):धुलिया जिले में देशभक्ति के जोश और जुनून के बीच सम्पूर्ण गरिमा, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ गर्मजोशी से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस शहर सहित जिले में देशभक्ति के जोश और जुनून के वातावरण के बीच गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। सम्पूर्ण गरिमा, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री दादा भूसे ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। पुलिस मुख्यालय स्थित मैदान में आयोजित इस समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे । प्रभारी मंत्री श्री भूसे ने  संबोधन करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को जागृत रहने की आवश्यकता है ।

प्रजातांत्रिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण आज हम विकास और प्रगति के नये – नये सोपान तय कर रहे है, कदम से कदम मिलाकर प्रगति और उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हो रहे हैं उस लोकतंत्र को प्राप्त करने के लिये हमारे बुजुर्गों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया। लोकतंत्र को पाने के लिये लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी, उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि देश को एकजुट होकर मजबूत बनाना है, देश के उन्नति और प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करना है, देश में सामाजिक समरसता स्थापित कर इसकी अक्षुण्यता को बनाए रखना है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में देश के सभी नागरिकों की एकता और देश के प्रति निष्ठा आवश्यक है। उन्होने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम देश की उन्नति और प्रगति के लिये अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें।

उन्होने कहा कि देश के विकास के लिए सभी नागरिकों को समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्व करने की आवश्यकता है तभी हम देश के विकास और प्रगति के नये पायदान स्थापित करेंगें। प्रभारी मंत्री दादा भूसे  गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ज़िला वासियो को  संबोधित करते हुए कहा इस दौरान जिले के वीर शहीद जवान योगेश बनाने को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । ज़िला अधिकारी दिलीप पांढरपट्टे पुलिस अधीक्षक रामकुमार आदि अधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में झंडे को सलामी देने उपस्थित थे ।

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharBhusawal newsjalgaon news
Previous Post

कासगंज: फिर भड़की हिंसा दो बसों और दुकानों में लगाई आग

Next Post

निबंध स्पर्धा मे रुपेश सम्मानीत

Next Post
निबंध स्पर्धा मे रुपेश सम्मानीत

निबंध स्पर्धा मे रुपेश सम्मानीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.