• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विद्यार्थियों के निर्माण में अध्यापक की भूमिका निर्णायक : उपराष्ट्रपति

Tez Samachar by Tez Samachar
December 17, 2017
in Featured, देश
0
विद्यार्थियों के निर्माण में अध्यापक की भूमिका निर्णायक  :  उपराष्ट्रपति

हैदराबाद ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा है कि अध्यापकों की भूमिका विद्यार्थियों के निर्माण और समाज के लिए निर्णायक होती है। वे आज हैदराबाद में श्री सरस्वती विद्यापीठ में पूर्व छात्रों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। तेलंगाना की विधान परिषद के अध्यक्ष के.स्वामी.गौंड एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कक्षा मां की कोख के समान होती है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्ञान की प्राप्ति होती है। अध्यापकों को अपने विद्यार्थियों को ज्ञान, दान एवं सद्भाव की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। अध्यापकों को अपने विद्यार्थियों को तर्क एवं वैज्ञानिक तथ्यों से युक्त ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जिससे उनका विकास हो।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि किसी को भी भारत को सहिष्णुता के विषय पर ज्ञान देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सहनशीलता भारतीय संस्कृति में समाहित है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता, जन्मभूमि, मातृभाषा और मातृभूमि को याद रखना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने अनुरोध किया कि सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

Tags: विद्यार्थियों के निर्माण में अध्यापक की भूमिका निर्णायक : उपराष्ट्रपति
Previous Post

‘महिला सशक्तिकरण से ही नव भारत का निर्माण संभव’ :वेंकैया नायडू

Next Post

नंदूरबार:स्विफ़्ट कार ट्रक्टर की भिड़त तीन मृत

Next Post
नंदूरबार:स्विफ़्ट कार ट्रक्टर की भिड़त तीन मृत

नंदूरबार:स्विफ़्ट कार ट्रक्टर की भिड़त तीन मृत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.