धुलिया(वाहिद काकर ):शहर में शनिवार दोपहर के समय आदिवासी समुदाय ने बीजेपी विधायक अनिल गोटे की प्रतीकात्मक प्रेत यात्रा निकाली तथा हर्षोल्लास के साथ विधायक अनिल गोटे के प्रतीकात्मक पुतले का अंतिम संस्कार किया गया ।

आदिवासी भील समुदाय की दफन भूमि मरीमाता मंदिर तथा महादेव मंदिर को विकास की आड़ में विध्वंस करने से आहत जुने धुलिया निवासियों ने विधायक गोटे की कार्य शैली से नाराज होकर उनकी प्रतिकात्मक अर्थी गाजे बाजे से निकाल कर शहर स्थित जूना अमलनेर बस स्टैंड पर विविध रूप से पुतले का अंतिम संस्कार किया औऱ पांझरा नदी किनारे साढ़े पांच किलोमीटर लंबी दूरी की सड़क मार्ग निर्माण विकास कार्य की आड़ में धार्मिक स्थलों तथा मंदिर पर प्रशासन द्वारा हतोड़ा चलाया जाने का विरोध तथा निषेध किया गया ।


