• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती

Tez Samachar by Tez Samachar
April 6, 2017
in मनोरंजन
0

मुंबई (तेज समाचार प्रतिनिधि) अपने जमाने के वेटरन एक्टर विनोद खन्ना पिछले एक साल से बीमार चल रहे है, जिससे उनका स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है. बताया जाता है कि तबियत ज्यादा बिगड़ जाने से उन्हें गत शुक्रवार को गिरगांव एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट कराया गया था. ऐसी खबरें थीं कि विनोद को डिहाइड्रेशन की परेशानी के चलते यहां लाया गया था. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब सालभर से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. हालांकि, अभी तक उनके किसी भी फैमिली मेंबर्स ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है. अस्पताल से उनकी एक फोटो जरूर सामने आई है, जिसे देखकर आप उनकी हालत का अंदाजा लगा सकते हैं.

– पाकिस्तान में जन्मे थे विनोद
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था. बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई में आ कर बस गया. विनोद के पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे. लेकिन वे साइंस के स्टूडेंट रहे हैं और पढाई के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा करते थे. हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि वे कॉमर्स लें और पढ़ाई के बाद घर के बिजनेस से जुड़ें. स्कूलिंग के बाद पिता ने उनका एडमिशन एक कॉमर्स कॉलेज में भी करा दिया था, लेकिन विनोद का पढ़ाई में मन नहीं लगा.

– कॉलेज में मिला था पहला प्यार
विनोद के अनुसार, कॉलेज लाइफ में उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया. वहां उनकी कई गर्लफ्रेंड्स थीं. यहीं उनकी मुलाकात गीतांजलि से हुई, जो उनकी पहली पत्नी बनीं. विनोद और गीतांजलि के दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं.

Tags: Vinod Khannaविनोद खन्ना
Previous Post

सोनाक्षी सिन्हा ने पुणे वासियों को बनाया दीवाना

Next Post

भोपाल में पुलिसकर्मी की बेटी से बलात्कार ; दुष्कर्मी गिरफ्तार

Next Post

भोपाल में पुलिसकर्मी की बेटी से बलात्कार ; दुष्कर्मी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.