• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शिंदखेड़ा में खिला कमल, रजनी वानखेड़े बनी नगराध्यक्ष

Tez Samachar by Tez Samachar
December 14, 2017
in खानदेश समाचार, जलगाँव, धुले, नंदुरबार
0
शिंदखेड़ा में खिला कमल, रजनी वानखेड़े बनी नगराध्यक्ष

शिंदखेडा. शिंदखेड़ा के द्वितीय नगर पंचायत चुनाव में पूरी प्रखरता के साथ कमल खिला हैं. सत्ता में परिवर्तन हुवा हैं. भाजपा की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार रजनी अनिल वानखेड़े ने 3,233 मतों की आघाडी लेकर विजयश्री हासिल किया तथा उनके पति एवं भाजपा के गुटनेता अनिल लालचंद वानखेड़े भी अपने वार्ड क्र. 11 से 155 मतों की आघाडी लेकर पार्षद बने हैं. शेष भाजपा के 8 उमीदवार चयनित होकर कुल 17 पार्षद में से 9 भाजपा के चुनकर नगर पंचायत में बहुमत हासिल किया. कांग्रेस एवं राष्टवादी कांग्रेस की आघाडी होने से कांग्रेस के पंधरा में से 6 तो राष्टवादी के दो उम्मीदवारों में से एक भी विजयश्री खिंच कर लाने में कामयाब नहीं हुवा हैं. शिवसेना का नगर पंचायत चुनाव में एक भी उमीदवार चयनित नही होने से उनका सूपड़ा साफ हुवा, उन्होंने 1 नगराध्यक्ष एवं पार्षद के लिए 12 उमीदवार दिये थे. मनसे भी दो में से एक पर भी जित हासिल नहीं कर पाई, दूसरी ओर बसपा का एक उमीदवार था, वह भी विजय हासिल करने में नाकामयाब रहा हैं.
– विजयी उम्मीदवार
नगराध्यक्ष : रजनी अनिल वानखेड़े भाजपा
पार्षद पद के विजयी उम्मीदवार-वार्ड क्र.1 सकट किसन जगन (भाजपा), वार्ड क्र. 2 भिल दिपक दशरथ (कांग्रेस), वार्ड क्र. 3 थोरात संगीता किरण (कोंग्रेस), वार्ड क्र.4 कुरेशी साजिदाबी शे.इद्रीस (सपा), वार्ड क्र. 5 भिल संगीताबाई चंद्रकांत (कांग्रेस), वार्ड क्र. 6 राजपूत विजयसिंग नाथेसिंग (सपा), वार्ड क्र. 7 देसले प्रकाश नागों (भाजपा), वार्ड क्र.8 देसले उदय अरुण (कांग्रेस), वार्ड क्र. 9 चौधरी सुनिल बाजीराव (कांग्रेस), वार्ड क्र.10 योगिता विनोद पाटिल (भाजपा), वार्ड क्र.11 अनिल लालचंद वानखेड़े (भाजपा), वार्ड क्र.12 जाधव भारती जितेंद्र (भाजपा), वार्ड क्र. 13 पाटिल मिरा मनोहर (कांग्रेस), वार्ड क्र.14 गिरासे वंदना चेतन (भाजपा), वार्ड क्र.15 माली निर्मला युवराज (भाजपा), वार्ड क्र.16 माली भिला बारकु (भाजपा), वार्ड क्र.17 भिल नर्मदा अर्जुन (भाजपा)
– इनके हाथ से फिसली बाजी
7 मतों से वार्ड क्र.12 से राष्ट्रवादी कांग्रेस की भदाने सोनाली सूयोग एवं 7 ही मतों से वार्ड क्र.15 से कांग्रेस की माली मीराबाई आत्माराम ने अपनी बाजी हारी हैं. 11 मत से वार्ड क्र. 3 में भाजपा की पाटोले मीराबाई दिगंबर तो 15 मत से वार्ड क्र. 2 में भाजपा के फुले ठणनसिंग रामसिंग हार हुई हैं.
विजयश्री हासिल होने के बाद गुटनेता अनिल वानखेड़े की प्रतिक्रिया
शिंदखेड़ा नगर पंचायत पर कमल खिलने का श्रेय भाजपा के दोनों मंत्रियों को जाता हैं. केंद्रीय राज्य सुरक्षा मंत्री डॉ. सुभाष भामरे एवं रोहयो व पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने समय निकालकर प्रचार किया, सभाये ली, उन्होंने जो विकास के वादे किये, उनपर शिंदखेड़ा की जनता ने विश्वास रखा. हमने दिया हुवा वचननामा की पूर्ति करना यही हमारा आनेवाले पांच वर्षों का मकसद रहेगा.


तेज़ समाचार “ को और तेज़ बनाने के लिए पोस्ट को LIKE & SHARE जरुर करे


 

Tags: रजनी वानखेड़े बनी नगराध्यक्षशिंदखेड़ा में खिला कमल
Previous Post

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जनजागृति

Next Post

जिएंगे या मर जाएंगे, लेकिन बांध पूरा बनाएंगे

Next Post
जिएंगे या मर जाएंगे, लेकिन बांध पूरा बनाएंगे

जिएंगे या मर जाएंगे, लेकिन बांध पूरा बनाएंगे

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.