• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शिकागो :भारतीय छात्र को मारी गोली

Tez Samachar by Tez Samachar
December 10, 2017
in Featured, दुनिया
0
शिकागो :भारतीय छात्र को मारी गोली

नई दिल्ली(तेजसमाचार इंटरनेशनल डेस्क ):अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र के साथ गोलीबारी का मामला सामने आया है। हैदराबाद का रहने वाला मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ाई कर रहा था। अकबर के पिता ने बताया कि वह वहां एक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अकबर को उस समय गोली मारी गई जब वह पार्किंग में अपनी कार के पास टहल रहा था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 साल का अकबर वहां मास्टर्स इन कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्किंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था। अकबर मूल रूप से हैदराबाद के उप्पल का रहने वाला है। अकबर के परिवारवालों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अमेरिका जाने के लिए इमरजेंसी वीजा दिलाने में मदद की अपील की है।साल की शुरुआत में कंसास के एक बार में श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी महीने में अमेरिका के कंसास में हैदराबाद के एक इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय 51 साल के एक रिटायर्ड नौसैनिक ने यह कहते हुए उनपर गोली चलाई थी कि ‘निकल जाओ मेरे देश से’

वहीं, इस साल मार्च महीने में वाशिंगटन में मास्क पहने बंदूकधारी ने एक भारतवंशी सिख रो गोली मार दी थी। उस समय भी वह चिल्ला रहा था ‘निकल जाओ मेरे देश से। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में वहां नस्लीय हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।

 

Tags: शिकागो :भारतीय छात्र को मारी गोली
Previous Post

अकोला: एम पी जे द्वारा किसान मेले का आयोजन

Next Post

धुलिया:बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

Next Post
धुलिया:बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

धुलिया:बारात ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.