• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शिमला में नदी में गिरी बस, 45 की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
April 19, 2017
in प्रदेश
0

शिमला (तेज समाचार प्रतिनिधि). हिमाचल प्रदेश के टुनी से उत्तराखंड के विकास नगर जा रही एक बस चालक का बस से नियंत्रण छूटने से बस नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. इस दुर्घटना में बस में सवार 45 लोगों की मौत हो गई. मृतक को आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के गोम्मा तहसील में चोपाल से 45 किलोमीटर दूर बुधवार को एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए टौंस नदी में जा गिरी. हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई. कुछ लोग तेज बहाव में बह गए. पुलिस और रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में 56 पैसेंजर्स थे. हादसे में 31 पुरुष, 10 महिलाएं और तीन बच्चों की मौत हुई है.

bus

बस हिमाचल प्रदेश के टुनी से उत्तराखंड के विकास नगर जा रही थी. इसी दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस रैलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी. शिमला के डिप्टी कमिश्नर रोहन चांद के मुताबिक, बस में 56 पैसेंजर थे. शिमला के एसपी के मुताबिक, 45 शव बरामद किए जा चुके हैं. बाकी की तलाश जारी है. नदी का कुछ हिस्सा सूखा है. जबकि बाकी हिस्से में पानी का बहाव काफी तेज है. लिहाजा, पुलिस और रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. घटनास्थल अतरौली और गोम्मा के बीच शिमला से 190 किलोमीटर दूर है. पहाड़ी इलाका होने की वजह से टीम को वहां पहुंचने में दिक्कत हो रही है.

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद बस कंडक्टर तुलसीराम लापता है. अभी यह पता नहीं चल सका हे कि तुलसीराम हादसे में मारा गया या फिर फरार है. एसएचओ नरेंद्र सिंह ने कहा कि हादसे की जांच जारी है. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है.

Tags: bus accidentHimachal PradeshShimala
Previous Post

सुसाइड ब्लास्ट में घायल बच्चों को गोद में लिए दौड़ पड़ा फोटोग्राफर

Next Post

झूठा निकला BSF जवान तेज बहादुर का खराब खाने का दावा : हुआ बर्खास्त

Next Post

झूठा निकला BSF जवान तेज बहादुर का खराब खाने का दावा : हुआ बर्खास्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.