शिरपुर (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): जोयदा (दोंडवाडी) तह. शिरपुर में बिजली का करंट लगने से गुरुवार को दोपहर 4.30 बजे के करीब एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,जोयदा (दोंडवाडी) तह. शिरपुर के निवासी दरजी अत्तरसिंह पावरा (37) कल खेत में सब्जी की फसल को पानी देने के लिए करीब 4.30 बजे मोटर चालु करने के लिए गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बिजली का जोरदार करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसे पोस्टमार्टम के लिए शिरपुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए।


